उत्तरकाशी टनल में फंसे मंजीत का परिवार
बेलरायां/तिकुनिया। उत्तरकाशी में सुरंग में फंसे 41 मजदूरों में से भैरमपुर गांव निवासी 25 वर्षीय मंजीत के घर से अभी दुख का साया नहीं हटा है। परिजनों के मन में चिंता है, डर है।
मंजीत की मां चौधराइन एक-एक पल बच्चों की याद में जी रही है। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह उनके पति चौधरी का उत्तरकाशी के घटनास्थल से फोन आया था। 10 दिन से वही हैं। कह रहे थे सब ठीक है, लेकिन बृहस्पतिवार को मंजीत को बाहर नहीं निकाला जा सका। दो दिन का समय और लिया है। काम तेजी से चल रहा है। मनजीत के बाबा बिंद्रा प्रसाद बताते हैं कि बेटा उत्तरकाशी में घटनास्थल पर मौजूद है। जब तक मंजीत को देख नहीं लेते, चैन नहीं मिलेगा। इसी गांव के दो मजदूर चमोली बाढ़ त्रासदी की घटना में मारे गए थे। उस हादसे को सोचकर दिल सहम उठता है।