फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri: दिवाली पर मायके से घर नहीं आई पत्नी, पति ने पेट्रोल छिड़क खुद को लगा ली आग, हालत गंभीर

Sun, 19 Oct 2025 10:50 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

लखीमपुर खीरी जिले में एक युवक ने पेट्रोल छिड़क कर खुद को आग लगा ली, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। उसके परिजनों के मुताबिक युवक का पत्नी से विवाद चल रहा है। पत्नी मायके में रह रही है। दिवाली पर बुलाने पर भी वह घर वापस नहीं आई, जिससे आहत होकर युवक ने ऐसा कदम उठा लिया।  
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी के सिंगाही थाना क्षेत्र के अयोध्या पुरवा गांव में शनिवार रात घरेलू कलह के कारण एक युवक ने खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली। गंभीर रूप से झुलसे युवक को सीएचसी निघासन में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार अयोध्या पुरवा निवासी 35 वर्षीय संतराम का पत्नी से विवाद चल रहा था। परिजनों ने बताया कि संतराम की पत्नी काफी समय से मायके में रह रही है। दिवाली पर भी घर नहीं लौटी, जिससे संतराम मानसिक रूप से परेशान हो गया। देर रात वह गांव के पास स्थित पेट्रोल पंप से पेट्रोल लेकर आया और घर के बाहर खुद पर छिड़क कर आग लगा ली।

घर के बाहर खुद को लगाई आग 
परिजनों ने शोर सुनकर किसी तरह कंबल व चादर डालकर आग बुझाई और आनन-फानन उसे निघासन सीएचसी पहुंचाया। वहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजनों का आरोप है कि रेफर के बाद भी सीएचसी परिसर में एंबुलेंस खड़ी होने के बावजूद संतराम को समय से वाहन उपलब्ध नहीं कराया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी अजीत कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर भेजकर जांच पड़ताल शुरू कर दी। बयानों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें