फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आम बीनने गई आठ साल की बच्ची से युवक ने किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
ईसानगर (लखीमपुर खीरी)। थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह बाग में आम बीनने गई एक आठ वर्षीय बालिका को 20 वर्षीय युवक आम देने के बहाने दूसरे बाग मेें बुला ले गया और दरिंदगी की। बालिका के चीखने-चिल्लाने पर आसपास के लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर बालिका को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला महिला अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन

ईसानगर थाना क्षेत्र के एक गांव की आठ साल की बच्ची कई अन्य बच्चों के साथ शुक्रवार की सुबह बाग में आम बीनने गई थी। जहां श्यामू नामक युवक बच्चों के पास आया। आम देने के बहाने आठ साल की बच्ची को बुलाकर पड़ोस के दूसरे बाग में ले गया और दरिंदगी की। बालिका की चीखपुकार पर आसपास खेतों में मौजूद लोग जमा हो गए। लोगों को आता देख आरोपी बालिका को छोड़कर भागने लगा, जिस पर ग्रामीणों ने उसे दबोच लिया। आरोपी की जमकर पिटाई की। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला महिला अस्पताल भेजा। प्रभारी निरीक्षक सुनील सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें