सिकंदराबाद। गन्ने के रस की खौलती कड़ाई में धकेले गए युवक की 12 दिन बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक के पिता ने आरोप लगाया है कि मजदूरी के पैसे मांगने पर उसके साथ यह वारदात की गई थी।
थाना नीमगांव क्षेत्र के गांव मलिकपुर निवासी खेमकरन ने बताया कि उनका पुत्र कुलदीप मजदूरी करता था। 11 मार्च को पैसे मांगने पर गांव के ही साजिद खां, रशीद खां और हामिद ने उसकी पिटाई कर उसे गन्ने के रस की खौलती कढ़ाई में धकेल दिया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया था। उसका इलाज चल रहा था, लेकिन सोमवार को उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया है।
पहले मिली तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई थी। आज इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर धाराएं बढ़ाई जाएंगी।”
-यादवेंद्र यादव, सीओ मितौली