फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri: पलिया में युवक का लहूलुहान शव मिलने से सनसनी, गोली मारकर हत्या की आशंका

Thu, 29 Jun 2023 01:54 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

पलियाकलां में बृहस्पतिवार सुबह लोग टहलने निकले तो शंकर लॉन के पास युवक का शव पड़ा देख दंग रह गए। युवक के गोली लगी थी। स्थानीय लोगों ने हत्या की आशंका जताई है। 
विज्ञापन
घटनास्थल पर खड़े लोग और जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी के पलियाकलां में बृहस्पतिवार सुबह शंकर लॉन के पास युवक का लहूलुहान शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल पर गहनता से जांच पड़ताल की। युवक को गोली लगी है। हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

विज्ञापन


पलियाकलां में बृहस्पतिवार सुबह लोग टहलने निकले तो शंकर लॉन के पास युवक का शव पड़ा देख दंग रह गए। मृतक की पहचान मोहित गुप्ता पुत्र संतोष गुप्ता निवासी मोहल्ला बाजार पलिया के तौर पर हुई। बताया गया कि उसके गोली लगी है। लोगों ने युवक का शव मिलने की सूचना पुलिस को दी।  


 

विज्ञापन

पुलिस अफसरों ने किया मौका मुआयना 

सूचना पाकर सीओ आदित्य कुमार, कोतवाल प्रमोद कुमार मिश्रा पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने छानबीन के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जानकारी होने पर युवक के परिजन पहुंच गए। उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। 

ये भी पढ़ें- UP News: गाय को बचाने के प्रयास में डिवाइडर से टकराई रोडवेज बस, यात्रियों ने ले ली चालक की जान; पिटाई से मौत

आसपास के लोग गोली मारकर हत्या किए जाने की बात कह रहे हैं, लेकिन हत्या किसने की है, अभी इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं। बताया गया है कि शाम को घर से निकला था। इसके बाद नहीं लौटा। सुबह परिजनों को उसका शव मिलने की खबर मिली। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें