अब तक बाघ के हमले में दो मौत, दो घायल
खैरटिया मंझरा पूरब जंगल के आसपास बाघ 22 दिन के अंदर दो लोगों को मौत के घाट उतार चुका है, जबकि दो लोग बाघ हमले में घायल हुए हैं।
- मंझरापूरब जंगल के बाघ ने बीते 27 मार्च को खैरटिया निवासी किसान कश्मीर सिंह को घायल कर दिया था।
- 31 मार्च को बाबापुरवा निवासी किसान प्रीतम सिंह को खेत की रखवाली के दौरान निवाला बनाया।
- 13 अप्रैल को मंझरापूरब गाव के किसान कुलवंत सिंह को गन्ने खेत में मजदूरों के साथ गन्ना छिलाई के दौरान गंभीर घायल किया।
- 18 अप्रैल को खैरेटिया नया पिंड गांव निवासी हरमेश सिंह गंभीर घायल किया। उसकी जिला अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई थी।