फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी: अलग-अलग सड़क हादसों में एक व्यक्ति की मौत, 10 लोग घायल

Sun, 29 Nov 2026 01:28 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

लखीमपुर खीरी जिले में रविवार सुबह अलग-अलग थाना क्षेत्र में सड़क हादसे हुए। इन हादसों में एक व्यक्ति की मौत हो गई। 10 लोग घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि घने कोहरे के कारण हादसे हुए हैं। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी जिले के मितौली थाना क्षेत्र और खमरिया थाना क्षेत्र में रविवार को हुए अलग-अलग सड़क हादसों में एक व्यक्ति की मौत हो गई और दस लोग घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। पुलिस मामलों की जांच कर रही है।

विज्ञापन


मितौली थाना क्षेत्र में मढ़िया बाजार पुलिस चौकी के पास रविवार को पिकअप और कार की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए। मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। कार सवार लोग मरीज लेने लखनऊ जा रहे थे। मोहम्मदी क्षेत्र के मोहम्मदपुर निवासी मुज्जसिम कार चला रहे थे। कस्ता में कार चालक ने सवारी के तौर पर पृथ्वी पाल और उनके परिवार को बैठाया था। पिकअप चालक वीरपाल पीलीभीत से सीतापुर से कचरी लेकर वापस लौट रहा था। पुलिस मृतक की पहचान कराने के साथ हादसे की जांच में जुटी है।

कोहरे के कारण हुआ दूसरा बड़ा हादसा
थाना खमरिया क्षेत्र में पीलीभीत-बस्ती राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार सुबह करीब आठ बजे खानीपुर के निकट घने कोहरे के चलते भीषण सड़क हादसा हुआ। बहराइच की ओर से धान की बोरियां लादकर लखीमपुर जा रहे ट्रक की सामने से आ रही कार से टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पीछे से आ रही एक अन्य कार भी आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गई।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया
हादसे में कार सवार आदित्य श्रीवास्तव, विवेक श्रीवास्तव, अरविंद श्रीवास्तव और अखिलेश श्रीवास्तव गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर खमरिया पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से चारों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नकहा पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

धौरहरा के पुलिस क्षेत्राधिकारी अभिषेक कुमार ने बताया कि घने कोहरे के चलते हादसा होने की जानकारी मिली है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को तत्काल अस्पताल भिजवाया। दुर्घटना के संबंध में पुलिस द्वारा आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। दोनों मामलों में पुलिस अपनी आगे की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें