फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: लखीमपुर खीरी में तेंदुए से भिड़ा युवक, काफी देर तक लड़ा, फिर रस्सी से बांधकर खेत में डाला

Mon, 16 Mar 2026 04:19 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जनपद से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। धौरहरा वन रेंज क्षेत्र में खेत पर चारा काटने गए युवक पर तेंदुए ने हमला कर दिया। युवक उससे भिड़ गया और उसे काबू में कर रस्सी से बांध दिया। 
विज्ञापन
गेहूं के खेत में पड़ा तेंदुआ - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी के धौरहरा वन रेंज के देवीपुरवा गांव में सोमवार सुबह एक युवक का अचानक तेंदुए से सामना हो गया। तेंदुए ने हमला किया तो युवक उससे भिड़ गया। युवक ने हिम्मत दिखाते हुए तेंदुए को रस्सी से बांध दिया। इसके बाद ग्रामीणों और वन विभाग को सूचना दी गई। 
विज्ञापन


वन रेंज के देवीपुरवा गांव निवासी अंकुल भार्गव (40 वर्ष) ने बताया कि वह सोमवार सुबह अपने खेत पर चारा काटने गए थे। उनके हाथ में रस्सी थी। इसी दौरान गेहूं के खेत की ओर से किसी जंगली जानवर के गुर्राने की आवाज सुनाई दी। जब अंकुल पास जाकर देखने लगे तो सामने तेंदुआ खड़ा था। तेंदुए ने अचानक उन पर हमला कर दिया। 
विज्ञापन

काफी देर तक तेंदुए से लड़ते रहे अंकुल 
अंकुल ने हिम्मत दिखाते हुए तेंदुए से खुद को बचाव किया। वह काफी देर तक तेंदुए से जूझते रहे। किसी तरह तेंदुए को काबू में कर रस्सी से बांध दिया। इसके बाद गांव वालों को सूचना दी। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई और तेंदुए को अपने कब्जे में लेने की कार्रवाई शुरू कर दी।

तेंदुए से भिड़ंत के दौरान अंकुल घायल हो गए। वन क्षेत्राधिकारी नृपेंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि तेंदुए की उम्र लगभग एक साल है, इसे पकड़ कर वन रेंज लाया गया है। जहां डॉक्टर टीम परीक्षण करेगी। उधर, तेंदुए के हमले में घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें