फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिया से टकराकर नहर में गिरा बाइक सवार

विज्ञापन
इसी रेलिंग से टकराकर नहर में गिरा था युवक। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
मैलानी (लखीमपुर खीरी)। भीरा की ओर जा रहा बाइक सवार खीरी ब्रांच नहर की रेलिंग से टकरा गया, जिससे बाइक पर पीछे बैठा एक युवक उछलकर नहर में जा गिरा, जबकि बाइक चालक भी घायल हो गया। पुलिस गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश में जुटी है, लेकिन शाम तक उसका कोई सुराग नहीं लग सका। बाइक चालक हेलमेट पहने था।
विज्ञापन

कोतवाली तिकुनियां क्षेत्र में खीरी सांसद अजय मिश्रा टेनी के गांव बनवीरपुर निवासी स्वर्गीय रतन लाल का 18 वर्षीय बेटा राम लखन राना अपने हमउम्र मामा खैरहना गांव निवासी अमन राना (20) के साथ सोमवार रात टनकपुर से दवा लेकर लौट रहा था। रात करीब साढ़े आठ बजे भीरा रोड पर जंगल में वन बैरियर के पास स्थित खीरी ब्रांच नहर की रेलिंग से उनकी बाइक टकरा गई। जिससे पीछे बैठा राम लखन उछलकर नहर में जा गिरा और बाइक चला रहा अमन भी जख्मी हो गया। अमन के मुताबिक सामने से वाहन की लाइट पड़ने से उसका संतुलन बिगड़ जाने से यह हादसा हुआ। सूचना पाकर पुलिस, पीआरवी और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। घायल अमन को पीएचसी भीरा ले जाया गया। नहर में पानी फुल चल रहा है। रात को ही घटनास्थल के आसपास राम लखन की खोजबीन की गई, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। जेई को सूचना देकर नहर का पानी बंद करवाया गया। पुलिस गोताखोर बुलाकर राम लखन की तलाश करा रही है, लेकिन समाचार लिखे जाने तक शाम तक न तो नहर का पानी कम हुआ था और न ही राम लखन का कोई पता चल सका था। परिवारवाले भी घटनस्थल पर पहुंच गए। नहर विभाग के मुताबिक कम से कम चौबीस घंटे में नहर का पानी कम हो सकेगा। चूंकि नहर में फ्लो तेज था इसे देखते हुए बांकेगंज की ओर से भी पुलिस तलाश कराने में जुटी हुई है।
घर का इकलौता चिराग है राम लखन
मैलानी। रतन लाल की चार संतान हैं, जिसमें तीन बहनों के बीच राम लखन इकलौता बेटा है। पिता की मौत लगभग नौ साल पहले हो चुकी है। इस समय राम लखन ही परिवार के भरण-पोषण का सहारा है। हादसे की बात सुनकर मां कैलाशा का रो-रोकर बुरा हाल है और वह बदवास हैं।
विज्ञापन

नहर में गिरकर कई की जा चुकी है जान
मैैलानी। खीरी ब्रांच नहर डेंजर जोन बन चुकी है। यहां कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। तीन बार तो चार पहिया वाहन नहर में गिर चुके हैं, जिससे नहर में डूबकर कई की जान जा चुकी है। पहले हुए हादसों के बाद पीडब्ल्यूडी ने स्पीड ब्रेकर बनवाने के साथ ही सड़क पर रेडियम स्टिकर लगवाए थे, ताकि रात को वाहन चालक सतर्क हो जाएं।
संकरी पुलिया और मोड़ हैं हादसों की वजह
मैलानी। खीरी ब्रांच नहर पर होने वाली दुर्घटनाओं की मुख्य वजह पुलिया का संकरा होना और पुलिया से पहले टर्न होना है। जितने भी हादसे हुए हैं, सभी भीरा की ओर जा रहे वाहनों से हुए हैं। कारण यह है कि भीरा की ओर जाते वक्त पुलिया से पहले मोड़ है। यही नहीं मोड़ के साथ ही पुलिया सड़क की अपेक्षा काफी संकरी है। यही वजह है कि भीरा की ओर जा रहे वाहन चालक हादसे का शिकार हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें