ईसानगर थाना क्षेत्र का के साईंनपुरवा मजरा अहरौरा गाँव निवासी सफीउद्दीन 18 पुत्र समसुद्दीन पड़ोस की घाघरा नदी में नहाने गया था.नहाते समय उसका पैर फिसल गया जिससे युवक गहरे नदी के पानी में चला गया. जिससे उसकी डूबने से मौत हो गई. ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से 2 घंटे बाद शव को बरामद कर लिया . जिसे देखकर परिवार में कोहराम मच गया. ईसानगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बताया की युवक का शव बरामद हो गया है इसे पीएम के लिए भेजा जा रहा है.