फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिकुनियां में नशीले पाउडर के साथ एक युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
नशीले पाउडर के साथ गिरफ्तार आरोपी। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। कोतवाली तिकुनियां पुलिस ने एसएसबी के साथ भारत-नेपाल सीमा पर की जा रही गश्त के दौरान एक युवक को 240 ग्राम नशीले पाउडर अल्प्राजोलम के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक हनुमान प्रसाद ने बताया कि एसपी के आदेश पर चलाए गए अभियान के तहत वह एसएसबी जवानों के साथ वाहन चेकिंग और भारत-नेपाल सीमा पर पैदल गश्त कर रहे थे। इस दौरान टीम ने गांव दारा बोझी के गुरुद्वारा के पास कस्बा तिकुनियां निवासी गुरचरन उर्फ चन्नू को 240 ग्राम अवैध नशीले पाउडर अल्प्राजोलम के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है।
गांजा के साथ दो युवक दबोचे
लखीमपुर खीरी। प्रभारी निरीक्षक सदर सुनील कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर राजबहादुर राठौर निवासी पटेलनगर को ग्राम देउवापुर मोड़ से 300 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार कर लिया, जबकि लवकुश वर्मा निवासी कनौजिया कॉलोनी को ग्राम खखरा चौराहे के पास नहर पटरी से गिरफ्तार किया गया। उसके पास से 400 ग्राम गांजा बरामद हुआ है। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें