भीरा-पलिया कलां के बीच बाढ़ में बही रेल पटरी-फाइल फोटेा
मैलानी। रेल प्रशासन ने मैलानी-नानपारा के बीच संचालित मीटरगेज की ट्रेनों का निरस्तीकरण बढ़ाकर अब 20 सितंबर तक कर दिया है। इस रूट पर आठ जुलाई से ट्रेनों का संचालन बंद चल रहा है।
मीटरगेज के मैलानी-नानपारा खंड के भीरा और पलिया कलां स्टेशनों के बीच अतरिया क्रॉसिंग के पास बारिश और बाढ़ के पानी से आठ जुलाई को रेलवे ट्रैक खराब हो गया था। तब से इस रूट पर ट्रेनों का आवागमन बंद चल रहा है।
रेलवे ट्रैक सही करने में लगा हुआ है, लेकिन ट्रैक फिट न होने के कारण रेल प्रशासन ने इस रूट पर ट्रेन संचालन का निरस्तीकरण बढ़ाकर अब 20 सितंबर कर दिया है। लिहाजा इस रूट पर चलने वाली दो जोड़ी पैसेंजर और एक जोड़ी द्विसाप्ताहिक पैसेंजर का संचालन बीस सितंबर तक नहीं हो सकेगा।