तेज महेंद्रा सरस्वती शिशु मंदिर में सत्र 2016 का शुभारंभ हवन पूजन और सुंदरकांड पाठ से हुआ। इस मौके पर तमाम लोग मौजूद रहे।
सत्र शुभारंभ कार्यक्रम में सर्वप्रथम सुंदर कांड पाठ हुआ। इसके बाद हवन पूजन के साथ नए सत्र का शुभारंभ हुआ। मुख्य रूप से भाजपा नेता शिवपाल सिंह, प्रधानाचार्य मुनेंद्र दत्त शुक्ल, प्रबंधक निरंजन लाल अग्रवाल, चांद कुमार जैन, कृष्ण कुमार मालपानी, सपत्नीक विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य पीपी पाठक विद्यालय के आचार्य एवं आचार्या समेत छात्र छात्राएं मौजूद रहे।