फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: दशहरा का स्नान कल, कछला में गंगाघाट पर उमड़ेगी भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी/कछला। दशहरा का गंगा स्नान मंगलवार को होगा। कछला घाट पर एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं के जुटने की संभावना के चलते नगर पंचायत प्रशासन और पुलिस ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। पीएसी के साथ ही आसपास थानों की फोर्स भी घाट पर तैनात की जाएगी। नगर पंचायत अध्यक्ष जगदीश सिंह लौनिया ने कर्मचारियों के साथ घाट पर सफाई की।
विज्ञापन

दशहरा पर गंगा स्नान का विशेष महत्व है। कछला गंगाघाट पर आस्था की डुबकी लगाने के लिए बदायूं जिले के अलावा भी दूरदराज से श्रद्धालु आते हैं। बरेली, कासगंज, मथुरा, आगरा, एटा, हाथरस आदि समेत राजस्थान के श्रद्धालु भी यहां आकर स्नान करते हैं। एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद के बीच रविवार की सुबह कछला नगर पंचायत के सफाई कर्मियों की टीम घाट पर पहुंची। दोपहर तक सफाई का काम चला।
चेयरमैन जगदीश सिंह लौनिया ने व्यवस्थाओं का जायजा लेने के साथ खुद भी सफाई की। ईओ रजन कुमार पांडेय ने बताया कि घाट पर विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। नावों पर प्राइवेट गोताखोर भी रहेंगे। गहराई वाले स्थानों पर संकेतक लगाए जाएंगे।
विज्ञापन


डिग्री कॉलेज के सामने खाली मैदान में होगी पार्किंग
पुलिस व्यवस्था को लेकर प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा में घाट पर पुलिस फोर्स तैनात रहेगा। पीएसी और आसपास थानों के फोर्स को भी लगाया जाएगा। इसके लिए अतिरिक्त पुलिस फोर्स की डिमांड भेज दी गई है। श्रद्धालुओं के वाहनों को गंगाघाट से पहले ही पार्किंग स्थल पर रोक दिया जाएगा। पार्किंग स्थल डिग्री कॉलेज के सामने खाली मैदान में बनाया गया है। इस दौरान घाट के आसपास भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक रहेगी। स्नान की पूर्व संध्या पर ही पुलिस व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें