फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीवनदान के लिए किया महादान

Sun, 02 Oct 2016 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
blood - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
- अमर उजाला फाउंडेशन के शिविर में 16 लोगों ने किया रक्तदान
विज्ञापन

स्वैच्छिक रक्तदान दिवस (एक अक्तूबर) पर अमर उजाला फाउंडेशन के रक्तदान शिविर का मंगलवार को जिला अस्पताल के सीएमएस मनोज कुमार ने उद्घाटन किया। शिविर में शहर के गुप्ता दंपति और इंडियन रूरल चिकित्सा मित्र सोसायटी पदाधिकारियों सहित 16 लोगों ने रक्तदान किया। हालांकि रक्तदान की तमन्ना लेकर 25 से अधिक लोग आए, लेकिन हीमोग्लोबिन की कमी अथवा महिलाओं की अन्य समस्याओं के चलते उन्हें बिना रक्तदान किए लौटना पड़ा। महादानियों को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से सीएमएस मनोज कुमार ने प्रशस्ति पत्र दिए।
जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में लगाए गए रक्तदान शिविर की शुरुआत शहर के कृष्णा सिनेमा के पीछे रहने वाले विक्रम गुप्ता और पत्नी मीनाक्षी गुप्ता के रक्तदान से हुई। दंपति ने बताया कि वह रक्तदान शिविर से बेहद उत्साहित थे। उपवास के पहले दिन ही रक्तदान करने से उन्हें दिली खुशी मिली। बोले, वह हर तीन महीने बाद जब भी अमर उजाला का कैंप लगेगा तो रक्तदान करने आएंगे। इसके बाद चिकित्सामित्र सोसायटी के देवेेंद्र प्रकाश सिंह ने संस्थापक ओमदीन की मौजूदगी में रक्तदान किया। इस मौके पर ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. केपी सिंह और डॉ. रामनाथ मौजूद रहे। इसके बाद ब्लड बैंक के कर्मचारियों ने पंजीकरण और अन्य औपचारिकताएं पूरी कर रक्तदान शुरू किया।
विज्ञापन


इन 16 महादानियों ने किया रक्तदान
शहर के अलावा यहां ग्रामीण क्षेत्र के लोगों ने भी रक्तदान किया। इनमें विक्रम गुप्ता, मीनाक्षी गुप्ता, डीपी सिंह, अजय कुमार, जितेन्द्र कुमार, आकिब अली, रवि प्रकाश सक्सेना, शकील अहमद, डॉ. विकास गिरि, शिवेन्द्र बाथम, जय सिंह गंगवार, विवेक उपाध्याय, लालता प्रसाद, विनोद कुमार, शिव विजय सिंह और अभिषेक कुमार सहित 16 लोगों ने रक्तदान किया।

आठवीं बार दंत रोग विशेषज्ञ ने किया रक्तदान
रक्तदान करने के बाद दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. विकास गिरि ने कहा कि रक्तदान से बढ़कर कोई दान नहीं हो सकता है। वह इससे पहले सात बार रक्तदान कर चुके हैं। आठवीं बार और नवरात्र के पहले दिन रक्तदान करने के लिए वह अमर उजाला के आभारी हैं।

ट्रेनिंग के समय से ही कर रहे रक्तदान
पुलिस ऑफिस के सिपाही जय सिंह गंगवार और विवेक उपाध्याय ने भी रक्तदान किया। दोनों ने बताया कि वह ट्रेनिंग के समय से ही एक साथ रक्तदान कर रहे हैं। ड्यूटी के साथ रक्तदान करने के बाद असीम सुख मिला है।
विज्ञापन


ब्लड बैंक की टीम ने किया सहयोग
अमर उजाला फाउंडेशन की मुहिम में स्वास्थ्य विभाग और ब्लड बैंक के लोगों ने विशेष सहयोग दिया। इसमें ब्लड बैंक के प्रभारी डॉ केपी सिंह, डॉ. रामनाथ, लैब टेक्नीशियन इंद्रजीत सिंह, सुशांत सिंह, रवि प्रकाश, राहुल वर्मा, काउंसलर रति वर्मा ने बढ़-चढ़कर सहयोग किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें