माघ पूर्णिमा पर भक्तों ने पौराणिक शिव मंदिर पर उमड़ पड़े। सुबह से ही बम बम भोले के जयकारों से तीर्थस्थल गुंजायमान हो उठा। भक्तों ने शिव मंदिर में पूजा अर्चना कर भगवान शिव के दर्शन किए।
इस बार सोमवार को माघी पूर्णिमा होने के स्थानीय शिव मंदिर में पूजन का विशेष महत्व था। यही वजह थी कि सुबह से ही दूर-दराज से शिव भक्त छोटी काशी में पहुंच गए। बम-बम भोले और डमरुआ वाले के जयकारों से तीर्थ स्थल गुंजायमान हो उठा। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के दर्शन कर और गोकर्ण तीर्थ पर कथा सुनी। शिव मंदिर में दिनभर भक्तों का तांता लगा रहा।
उचौलिया। माघी पूर्णिमा पर निकटवर्ती प्राचीन स्थल मनोगंगा पर दूर दराज से आए श्रद्धालु पहुंचे। इस मौके पर श्रद्धालुओं ने मनोगंगा में स्नान कर मंदिर में प्रसाद चढ़ाया।