मझगईं। तालाब किनारे चर रही एक बकरी को मगरमच्छ तालाब में खींच ले गया। जब तक चरवाहे कुछ कर पाते तब तक गहरे पानी में मगरमच्छ बकरी सहित गायब हो गया। अचानक तालाब में मगरमच्छ निकलने से वहां हड़कंप मच गया।
इलाके के बेला कलां गांव निवासी जैनुल कई साथियों के साथ गांव के बाहर बकरियां चराने गया था। रोड से कुछ दूरी पर स्थित सल्लिहा तालाब किनारे सभी बकरी चर रही थीं। चरवाहे कुछ दूर एक पेड़ की छांव में बैठे थे। तभी अचानक एक मगरमच्छ तालाब से निकला और जैनुल की बकरी को पानी में खींच ले गया। चरवाहे जब तक उसे बचाते तब तक वह गहरे पानी में बकरी को खींचकर ले गया। इससे चरवाहों में हड़कंप मच गया और सभी अपनी बकरियों को वापस ले आए। संवाद