फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: आज खुल जाएगी मैगलगंज क्रॉसिंग, फरधान-गोला में झेलनी होगी दिक्कत

Sat, 14 Jun 2025 11:29 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
मैगलगंज रेलवे क्रॉसिंग पर चलता मरम्मत का कार्य। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। मैगलगंज, गोला और फरधान रेलवे क्रॉसिंग बंद होने से आवागमन की बड़ी समस्या खड़ी हो गई है। वाहनों के रूट डायवर्जन से लोगों को लंबा चक्कर लगाना पड़ रहा है, जो भीषण गर्मी में मुसीबत से कम नहीं है। मैगलगंज की समस्या रविवार को तो दूर हो जाएगी, लेकिन फरधान और गोला मार्ग के लोगों को यह दंश 16 दिन और झेलना पड़ेगा।
विज्ञापन

मैगलगंज रेलवे फाटक गेट संख्या 28सी पर मरम्मत का काम के चलते दो दिनों के लिए बंद है। इससे एक दर्जन से अधिक गांव के सैकड़ों लोग प्रभावित हो गए। रेलवे लाइन मढ़िया घाट धार्मिक स्थल है, जहां जाना चुनौती पूर्ण हो गया। कस्बे से मढिया घाट करीब पांच किलोमीटर दूर हरदोई बॉर्डर पर गोमती नदी किनारे है। यहां पर रोजाना बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। क्रॉसिंग बंद होने से श्रद्धालुओं को भारी परेशानी हो गई। लाइन पार करीब लखीमपुर जिले के करीब 12 से अधिक गांव हैं। इसके अलावा सीतापुर और हरदोई बॉर्डर के कई ऐसे गांव हैं, जो मैगलगंज से जुड़े हैं। क्रॉसिंग बंद होने से उनको भी काफी दिक्कतें उठानी पड़ रही है।
खकरा होकर जाने के लिए मजबूर
-मैगलगंज से करीब तीन किलो मीटर दूर खकरा गांव है, जहां रेलवे का अंडर पास बना है। क्रॉसिंग बंद होने से लोगों को तीन किलो मीटर दूर खकरा अंडरपास से होकर जाना पड़ता है, जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा।
विज्ञापन

जाम में परेशान हो रहे लोग
-गोला और फरधान रेलवे क्रॉसिंग बंद होने से सिंकदराबाद, मनिकापुर होते हुए वाहनों का रूट डायवर्जन किया गया है। ऐसे में दोनों जगह जाम की समस्या रहती है। सिंकदरबाद मोड़ और मनिकापुर तिराहे पूरे दिन रुक-रुक जाम लगता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें