फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रत्याशी बने रामसरन, टिकट ले आईं मीरा

Mon, 23 Jan 2017 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
रामसरन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पहले कांग्रेस से टिकट मांग रहीं थीं मीरा
विज्ञापन

सपा ने श्रीनगर (सुरक्षित) सीट से विधायक रामसरन का टिकट काट दिया है। टिकट कटने की खबर रामसरन को कचहरी में उस समय मिली, जब वह अपना नामांकन दाखिल करके लौट रहे थे। बताते हैं कि कांग्रेस से श्रीनगर सीट पर मीरा बानो पत्नी नियामत काफी समय से टिकट मांग रहीं थीं, जिन्हें लखनऊ में सोमवार को सपा ने इसी सीट से टिकट दे दिया। मीरा का टिकट राज्यसभा सदस्य रवि वर्मा की सिफारिश पर मिला है। फिलहाल रामसरन ने भी नामांकन करा दिया है, इससे इस सीट पर असमंजस की स्थिति बन गई है।
पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस टिकट की प्रबल दावेदार थीं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राघवेंद्र बहादुर सिंह समेत प्रमुख कांग्रेसी नेता टिकट के लिए मीरा की पैरवी कर रहे थे। सपा और कांग्रेस के बीच हुए गठबंधन के बाद कांग्रेस के खाते में जिले की मात्र दो सीटें आईं, पलिया और मोहम्मदी। इससे कांग्रेस टिकट के दावेदार मायूस हो गए थे। अब तक कांग्रेस टिकट की दावेदार रहीं मीरा ने गठबंधन के बाद पाला बदलकर समाजवादी पार्टी का टिकट हासिल कर लिया। सिटिंग विधायक का टिकट काटकर मीरा को टिकट दिए जाने से जिले की राजनीति में हलचल पैदा हो गई है। पूर्व घोषित सपा उम्मीदवार रामसरन के खेमे में अनिश्चितता का माहौल है। 
विज्ञापन


मीरा कांग्रेस की कर्मठ कार्यकर्ता रहीं हैं। वह श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस टिकट की प्रबल दावेदार थीं। भले ही वह सपा से चुनाव लड़ रही हों, लेकिन कांग्रेस उनका पूरा समर्थन करेगी।
विज्ञापन

राघवेंद्र बहादुर सिंह, जिलाध्यक्ष कांग्रेस

पार्टी ने रामसरन का टिकट काटकर मीरा बानो को अपना उम्मीदवार बनाया है। टिकट बदलने की आधिकारिक सूचना हमें मिल चुकी है। जिला इकाई पार्टी नेतृत्व के निर्णय का सम्मान करती है। 
- अनुराग पटेल, सपा जिलाध्यक्ष
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें