फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: लिफ्ट देने के बहाने बाइक पर बैठाया, फिर नोचे कुंडल

Mon, 07 Sep 2026 11:21 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
एएनएम रेखा देवी।
विज्ञापन
निघासन (खीरी) । ड्यूटी से सीएचसी लौट रही एएनएम को लिफ्ट देने के बहाने बाइक सवार युवक ने बाइक पर बैठा लिया। टहारा गांव से पहले रास्ते में बाइक रोककर उसके कानों से सोने के कुंडल नोच लिए। विरोध करने पर आरोपी ने एएनएम से हाथापाई की और कुंडल लेकर भाग गया।
विज्ञापन

मूलरूप से कौशांबी जिले की रहने वाली रेखा देवी रमियाबेहड़ सीएचसी में एएनएम के पद पर तैनात हैं। सोमवार को वह पढ़ुआ थाना क्षेत्र की ढखेरवा चौकी क्षेत्र के रायपुर गांव में ड्यूटी करने गई थीं। ड्यूटी समाप्त होने के बाद वह रायपुर बंधे पर सवारी का इंतजार कर रही थीं। इसी दौरान बाइक सवार वहां पहुंचा और ढखेरवा तक छोड़ने की बात कहकर उन्हें बाइक पर बैठा लिया।
बताया जाता है कि शारदानगर थाना क्षेत्र में टहारा गांव से पहले बाइक सवार ने बाइक रोक दी। इसके बाद उसने एएनएम के कानों से सोने के कुंडल नोंच लिए। एएनएम के विरोध करने पर उसने हाथापाई की और मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

घटना के बाद एएनएम ने पुलिस और सीएचसी अधिकारियों को सूचना दी। जानकारी मिलते ही ढखेरवा चौकी पुलिस और सीएचसी स्टाफ मौके पर पहुंचा और घटना की जानकारी जुटाई। ढखेरवा पुलिस के अनुसार घटनास्थल शारदानगर थाना क्षेत्र में आता है। पुलिस आसपास के रास्तों और घटनास्थल के आसपास संभावित सीसीटीवी कैमरों की जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें