फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: मछरेहटा सीतापुर ने जीता सिंगाही नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट

Wed, 03 Jun 2026 10:47 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
मछरेहटा सीतापुर की विजेता टीम को ट्रॉफी देते चेयरमैन मो. कय्यूम, राहुल गुप्ता व अन्य। संवाद
विज्ञापन
सिंगाही। रामलीला मैदान में आयोजित नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का मंगलवार को समापन हो गया। अंतिम दिन खेले गए सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए मछरेहटा सीतापुर की टीम ने काक्रोच इलेवन को हराकर खिताब अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन

बारिश के कारण स्थगित सेमीफाइनल में मिहींपुरवा बहराइच ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में नौ विकेट पर 63 रन बनाए। जवाब में मछरेहटा सीतापुर ने सात विकेट पर 64 रन बनाकर फाइनल में प्रवेश किया।
फाइनल में मछरेहटा सीतापुर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और 10 ओवर में पांच विकेट पर 105 रन बनाए। जवाब में काक्रोच इलेवन मछरेहटा की सधी गेंदबाजी और चुस्त फील्डिंग के सामने 56 रन पर सिमट गई। मछरेहटा सीतापुर ने 49 रन से जीत दर्ज कर ट्रॉफी अपने नाम कर ली।
विज्ञापन

फाइनल में मुख्य अतिथि चेयरमैन मोहम्मद कय्यूम, आयोजन समिति अध्यक्ष राहुल गुप्ता और प्रभारी निरीक्षक दिलीप चौबे ने विजेता व उपविजेता टीमों को ट्रॉफी प्रदान की। विजेता मछरेहटा सीतापुर को 50 हजार रुपये और उपविजेता काक्रोच इलेवन को 25 हजार रुपये की नगद पुरस्कार राशि दी गई। मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार मछरेहटा सीतापुर के खिलाड़ी रमन को मिला।
इस दौरान परमजीत सिंह, डॉ. एनयू खान, रोहित गुप्ता, अंपायर रविकांत जायसवाल, उमेश सैनी, रवी गुप्ता, जावेद, श्याम सिंह सहित तमाम गणमान्य लोग और क्रिकेट प्रेमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें