शारदीय नवरात्र के दौरान चीनी मिल की पुरानी मिल कॉलोनी में सजे माता वैष्णो के दरबार में गायत्री परिवार ने दीप यज्ञ कराया। इसमें श्रद्धालुओं ने दीप जलाकर मनौती मानी। मां वैष्णो दराबार में हुए दीप यज्ञ का शुभारंभ मुख्य अतिथि चीनी मिल बिसवां के महाप्रबन्धक पीके सरकार ने सपत्नीक मां वैष्णो की आरती और पूजन कर किया। दीपयज्ञ में विशिष्ट अतिथि कारखाना प्रबंधक और जोनल हेड राजेश कुमार मिश्र, डॉ विवेक वर्मा, डिस्टलरी जीएम महेश चन्द्र उप्रेती, आलोक सक्सेना, प्रमोद साहनी, रवि उपाध्याय सहित तमाम श्रद्धालु मौजूद रहे।
शिक्षा मंदिर के विद्यार्थियों ने किए मां वैष्णो के दर्शन
गोला गोकर्णनाथ। माया मेमोरियल सरस्वती शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने पिंडी दर्शन के बाद मां वैष्णो दरबार में जाकर पूजन कर प्रसाद ग्रहण किया।
इस मौके पर रमेशचंद दीक्षित, प्रधानाचार्य अरुण कुमार शर्मा, शिशिर मिश्र, कन्हैयालाल मिश्र, संजय दीक्षित, रवि प्रकाश दीक्षित, अरविंद सिंह, लवलेश दीक्षित, विमलेश मिश्र, शिशिर मिश्र, आशीष शर्मा, उमेश वर्मा, अर्चना दीक्षित, पंकज शुक्ल, रीता दीक्षित, प्रिया सक्सेना, कल्पना राज, पल्लवी श्रीवास्तव, शिवानी वर्मा, नेहा वर्मा, सीता वर्मा आदि मौजूद रहे।