फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: धौरहरा खुर्द को हराकर सेमीफाइनल में पहुंची लखनऊ की टीम

Sun, 01 Mar 2026 11:32 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
धौरहरा खुर्द के मैदान में खेलते खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
फरधान (खीरी)। ग्राम पंचायत धौरहरा खुर्द में आयोजित दो दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन लीग, क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल मुकाबले देर शाम तक खेले गए। रोमांचक मुकाबलों में बेहतर प्रदर्शन करने वाली टीमों ने अगले दौर में जगह बनाई।
विज्ञापन

पहला मैच पचपेड़वा और नरदवलपुरवा के बीच खेला गया, जिसमें नरदवलपुरवा ने लगातार दोनों सेट 21-3 और 10-6 से जीतकर बढ़त बनाई। दूसरा मुकाबला लखनऊ और हैदराबाद की टीमों के बीच हुआ। कड़े संघर्ष में लखनऊ ने 21-19, 22-24 और 21-10 से जीत दर्ज की।
तीसरा मैच नरदवलपुरवा और करनपुर के बीच खेला गया। मुकाबला तीन सेट तक चला, जिसमें नरदवलपुरवा ने बेहतर खेल दिखाते हुए जीत हासिल की। चौथे मैच में टॉपरपुरवा और पूरनपुर आमने-सामने रहे। पूरनपुर ने लगातार दोनों सेट 21-13 और 21-17 से जीतकर अगले दौर में प्रवेश किया।
विज्ञापन

पांचवां और अहम मुकाबला लखनऊ तथा धौरहरा खुर्द की टीम के बीच हुआ। लखनऊ की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए धौरहरा खुर्द को हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली।
टूर्नामेंट में मुख्य निर्णायक की भूमिका अंकित सोलंकी और संजय कुमार ने निभाई। सह-निर्णायक सुरेंद्र शर्मा, स्कोरर बुद्धसेन गौतम तथा कमेंट्री उमेश मित्रा और योगेंद्र कुमार ने की। इस अवसर पर आदित्य शर्मा, शैलेंद्र कुमार, प्रधान रामेंद्र वर्मा, धर्मेंद्र वर्मा, कमलेश कुमार, महेंद्रपाल वर्मा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें