फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: लखनऊ-पीलीभीत पैसेंजर कल से गोमतीनगर से चलेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
मैलानी। अपरिहार्य कारणों से लखनऊ-पीलीभीत पैसेंजर आठ नवंबर से लखनऊ के बजाए गोमतीनगर स्टेशन से चलेगी।
विज्ञापन

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह की ओर से देर शाम जारी विज्ञप्ति के मुताबिक ट्रेन नंबर 05086 लखनऊ जंक्शन-पीलीभीत पैसेंजर आठ नवंबर से लखनऊ जंक्शन के स्थान पर गोमती नगर स्टेशन से सुबह 05:40 बजे छूटकर बादशाहनगर से 05:50 बजे और डॉलीगंंज से 06:40 बजे छूटेगी।
विज्ञापन

इसके बाद शेष स्टेशनों पर इसका समय पूर्ववत रहेगा। इसी प्रकार आठ नवंबर को चलने वाली ट्रेन नंबर 05489 सीतापुर-लखनऊ जंक्शन पैसेंजर सीतापुर से डॉलीगंज के बीच पूर्ववत चलते हुए डॉलीगंज से 19:35 बजे, बादशाहनगर से 19:55 बजे छूटकर लखनऊ जंक्शन के बजाय गोमतीनगर 20:05 बजे पहुंचेगी। यह ट्रेन डॉलीगंज से लखनऊ जंक्शन के बीच निरस्त रहेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें