फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: लखनऊ-पीलीभीत पैसेंजर का इंजन फेल, तीन ट्रेनें लेट

विज्ञापन
दोपहर में लखनऊ से पहली ट्रेन के प्लेटफार्म पहुंचने पर लगी यात्रियों की भीड़। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। लखनऊ से पीलीभीत जाने वाली पैसेंजर ट्रेन के इंजन में खराबी आने से लखनऊ-लखीमपुर-मैलानी मार्ग की सभी ट्रेनें लेट हो गईं। गोरखपुर-मैलानी एक्सप्रेस, डॉलीगंज-मैलानी पैसेंजर डेढ़ घंटे से अधिक देरी से लखीमपुर पहुंची। ट्रेन लेट होने से सबसे ज्यादा दिक्कत पीलीभीत जाने वाले यात्रियों को हुई। यात्रियों को तीन घंटे से अधिक समय प्लेटफार्म पर बिताना पड़ा।
विज्ञापन

ट्रेन संख्या 05086 लखनऊ-पीलीभीत पैसेंजर सुबह 9:55 बजे लखीमपुर स्टेशन पहुंचती है। दो मिनट रुकने के बाद ट्रेन रवाना हो जाती है। सुबह 10:30 बजे तक जब ट्रेन नहीं पहुंची तो गोला, मैलानी, पूरनपुर, पीलीभीत और बीच में पड़ने वाले स्टेशन के यात्रियों ने पूछताछ शुरू की। बताया गया कि सीतापुर जिले के अटरिया के ट्रेन के इंजन में खराबी आ गई है।
ट्रेन ट्रैक पर ही खड़ी हो गई। पीलीभीत पैसेंजर को दूसरे इंजन से जोड़कर वापस बक्शी का तालाब ले जाया गया। पैसेंजर के इंजन में खराबी से गोरखपुर-मैलानी एक्सप्रेस, लखनऊ से मैलानी पैसेंजर ट्रेन लेट हो गई। यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

-

डॉलीगंज-मैलानी पैसेंजर भी हुई लेट
गोरखपुर-मैलानी एक्सप्रेस सुबह 10:19 बजे लखीमपुर स्टेशन पहुंचती है। मंगलवार को यह ट्रेन एक घंटा 40 मिनट देरी से 11:59 बजे लखीमपुर पहुंची। सुबह 11:21 पर लखीमपुर आने वाली डॉलीगंज-मैलानी पैसेंजर भी करीब एक घंटा 20 मिनट देरी से आई।


प्लेटफार्म पर बिताया तीन घंटे से अधिक समय
पूरनपुर, शाहगढ़ और पीलीभीत तक सफर करने वाले यात्रियों को तीन घंटे से अधिक समय तक ट्रेन का इंतजार करना पड़ा। गर्मी में परिजनों के साथ प्लेटफार्म पर मौजूद बच्चे काफी परेशान दिखे। दोपहर 12 बजे स्टेशन पर मौजूद शिवकुमार ने बताया कि पीलीभीत जाने को सुबह करीब 9:30 बजे स्टेशन आ गए थे। टिकट लेकर ट्रेन का इंतजार करने लगे, तब से इंतजार ही कर रहे हैं। कहा कि ट्रेन के इंजन में कुछ खराबी आने की जानकारी दी गई है। राजेश भी पीलीभीत पैसेंजर का इंतजार कर रहे थे। बताया कि दो घंटे से अधिक समय हो गया है। अब तक ट्रेन न आई। पीलीभीत पैसेंजर करीब डेढ़ बजे लखीमपुर पहुंची।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें