फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: लखनऊ और तेजपुर की टीमें जीतीं

Tue, 19 Aug 2025 11:14 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
गढ़ी रोड स्थित एसएसबी में अंतर सीमांत खो खो प्रतियोगिता में हिस्सा लेते खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। एसएसबी मैदान में 18 से 20 अगस्त तक आयोजित अंतर-सीमांत खो-खो प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। पहले दिन के मैचों में सीमांत मुख्यालय लखनऊ और तेजपुर की टीमें विजयी रहीं।
विज्ञापन


पहले मुकाबले में लखनऊ ने गुवाहाटी को 13 अंक से हराया, जबकि तेजपुर ने सिलीगुड़ी को 7 अंक और 42.3 सेकंड के अंतर से मात दी। अन्य मैचों में पटना ने 25 पॉइंट्स और 10 अंक के साथ जीत दर्ज की। लखनऊ ने एक अन्य मुकाबले में पटना को 6 अंक से हराया, जिसमें खेल 14 मिनट 30 सेकंड तक चला।

तेजपुर ने 18 पॉइंट्स और 48 पॉइंट्स के स्कोर के साथ शानदार प्रदर्शन किया। सिलीगुड़ी ने 36 अंक से जीत हासिल की, जबकि रानीखेत ने 30 अंक के अंतर से जीत दर्ज की। तेजपुर ने एक अन्य मैच में 32 अंक से जीत हासिल की, और सिलीगुड़ी ने 7 अंक और एक पारी के अंतर से जीत सुनिश्चित की।
विज्ञापन


इस प्रतियोगिता में सात पुरुष और छह महिला टीमों के कुल 176 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। पहले दिन सीमांत मुख्यालय लखनऊ, गुवाहाटी, तेजपुर, सिलीगुड़ी की पुरुष टीमें और रानीखेत, पटना, लखनऊ, गुवाहाटी की महिला टीमें आपस में भिड़ीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें