फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: प्रेमिका के साथ घर में पकड़े गए प्रेमी की पीटकर हत्या

विज्ञापन
मृतक नागेश का फाइल फोटो-संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी/सिकंद्राबाद। नीमगांव थाना क्षेत्र में मंगलवार की अल सुबह प्रेमिका से मिलने उसी के मकान में गए प्रेमी को घरवालों ने रंगेहाथ पकड़ लिया। आक्रोशित परिजनों ने युवक पर लाठी-डंडों के साथ धारदार हथियार से हमला किया। बाद में पीट-पीटकर युवक की हत्या कर दी। परिजनों ने हाथ-पैर बांधकर युवती की भी पिटाई लगाई। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

ग्राम मिर्जापुर निवासी विनोद का 19 वर्षीय पुत्र नागेश मंगलवार तड़के चार बजे घर से कुछ दूरी पर प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंच गया। जानकारी होने पर युवती के परिजन आक्रोशित हो उठे। बताते हैं कि परिजनों ने युवती और युवक को एकसाथ पकड़ा था। इस पर परिजनों ने नागेश पर लाठी-डंडों और धारदार हथियार से हमला कर दिया। शोर गुल सुनकर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।
लड़की के परिजनों के चंगुल से छूटा लहूलुहान हालत में युवक उसी के घर में छिप गया। उसने किसी तरह डायल-112 पुलिस को फोन कर सूचना दे दी। कुछ देर में मौके पर पहुंची पुलिस ने नागेश को बाहर निकाला और गंभीर अवस्था में उसे जिला अस्पताल ले गए। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

ग्रामीणों की मानें तो लड़की के परिजनों ने युवक के साथ ही लड़की की भी जमकर पिटाई लगाई, जिससे वह भी गंभीर हो गई। घटना के बाद लड़की को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, तब उसके हाथ-पैर बंधे हुए थे। सूचना पर सीओ मितौली शमशेर बहादुर सिंह, एसओ नीमगांव श्रद्धा सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं और जांच की। पुलिस के आने की सूचना पर लड़की के परिजन घर में ताला लगाकर भाग गए। एएसपी नैपाल सिंह भी मौके पर पहुंच छानबीन की।


प्रेमिका के घर युवक गया था। लड़की के परिवार वालों ने उसकी पिटाई की। उसकी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। लड़की की भी हालत ठीक नहीं है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मामला दर्ज की जाएगा। साथ ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - शमशेर बहादुर सिंह, सीओ मितौली




डायल 112 नहीं पहुंचती तो युवती को भी मार देते आक्रोशित परिजन
- युवक के साथ युवती की भी बेरहमी से लगाई थी पिटाई, इसलिए उसकी भी हालत गंभीर
- लहूलुहान अवस्था में होने पर नागेश के कॉल करने पर 20 मिनट में पहुंच गए थे डायल 112 के सिपाही
संवाद न्यूज एजेंसी
लखीमपुर खीरी/सिकंद्राबाद। मिर्जापुर गांव में जिस तरह से युवती और उसके प्रेमी की आक्रोशित परिजनों ने पिटाई लगाई, उससे यह माना जा रहा है कि युवती के परिजन पहले से युवक की ताक में बैठे थे। वह युवक के साथ युवती की भी हत्या करना चाहते थे। यही वजह है कि युवक के साथ युवती की भी बेरहमी से पिटाई की। उसके हाथ-पैर बंधे मिले। यदि लहूलुहान अवस्था में नागेश डायल 112 को कॉल नहीं करता तो आक्रोशित परिजन युवती की भी जान ले लेते। ग्रामीण घटना कोऑनर किलिंग की तरह मान रहे हैं।
नागेश के कॉल करने के महज करीब 20 मिनट के बाद डायल-112 के सिपाही मौके पर पहुंच गए। सूत्रों की मानें तो अगर पुलिस समय से नहीं पहुंचती तो शायद लड़की के परिजनों दोनों को मार देते। मौजूद ग्रामीणों का कहना था कि अलसुबह हो-हल्ला मचा था, जिसके बाद पास पड़ोसियों को इस बात की जानकारी हुई। घटना के बाद तीन बार सीओ मौका मुआयना के लिए पहुंचे।
ग्रामीण बताते हैं कि युवती के परिजन मूलरूप से खीरी टाउन के रहने वाले हैं, लेकिन करीब दस साल पहले लड़की परिजनों के साथ यहां ननिहाल मिर्जापुर में रहने आ गई थी। तभी गांव के ही युवक के साथ प्रेम प्रसंग हो गया। गांव में दोनों के प्रेम प्रसंग की चर्चाएं आम थीं। कई सालों तक मामला दोनों के बीच रहा, लेकिन लगातार मिलना जुलना बढ़ने के चलते गांव में दोनों के प्यार की चर्चाएं होने लगींं।
ग्रामीणों की मानें तो लड़की पक्ष के लोग सही मौके की तलाश में थे। मंगलवार सुबह किसी तरह जानकारी होने के बाद परिजनों ने युवक को घर में दबोच लिया था। लड़का-लड़की एक ही जाति के थे, लेकिन लड़की के परिजन प्रेम प्रसंग से नाराज थे। 19 वर्षीय नागेश के घर से 50 मीटर की दूरी पर लड़की का घर है।

मृतक के परिजन और लड़की पक्ष के लोग हैं आपस में रिश्तेदार

ग्रामीण बताते हैं कि नागेश व लड़की पक्ष के लोग आपस में रिश्तेदार हैं। रिश्तेदारी होने के चलते लड़की के घर पर लड़के का आना जाना भी रहता था। ग्रामीणों ने बताया कि शायद ही कोई ऐसा दिन होता होगा, जब दोनों मिलते न हों, लेकिन दोनों का मिलन जुलना लड़की पक्ष के लोगों को नागवार गुजर रहा था। परिजनों ने कई बार लड़की को समझाया, लेकिन इसका भी कोई खास असर देखने को नहीं मिला। मंगलवार को दोनों ने हदें पार दीं।




जल्द होना था युवक का ऑपरेशन
नागेश के छोटे भाई कपिल ने बताया कि नागेश का करीब छह महीने पहले पेट का ऑपरेशन हुआ था। एकाध दिन के भीतर डॉक्टरों ने दोबारा उसे बुलाया था। बताते हैं कि नागेश का एक और ऑपरेशन होना था, घटना के बाद नागेश से परिजन सदमे में हैं, जबकि पुलिस फरार लड़की पक्ष के लोगों की तलाश में दबिश दे रही है।




घटना के बाद से ग्रामीण डरे हुए हैं
अल सुबह हत्या की घटना होने के बाद ग्रामीण डर गए। उन्हें आभास नहीं था कि प्रेम प्रसंग का मामला हत्या तक पहुंच जाएगा। सुबह चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण एकत्र हुए, लेकिन मामला समझते हुए उन्हें समय लग गया। घटना से ग्रामीण डरे हैं। दिनभर पुलिस अफसरों का गांव में आना-जाना लगा रहा। लड़की के परिजनों का कोई अता पता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें