फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहरे पर प्यार की जीत: छिप-छिप किया प्यार का इजहार

Sun, 14 Feb 2016 06:26 PM IST
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
 शिवसेना और बजरंग दल जैसे संगठनों की कड़ी नजर के बावजूद वेलेंटाइन डे पर प्रेमी युगलों ने अपने प्यार का इजहार करते हुए उपहारों का आदान-प्रदान किया। शहर के सभी रेस्टोरेंट और पार्क प्रेमी जोड़ों से भरे रहे। रेस्टोरेंट संचालकों ने वेलेंटाइन डे के लिए विशेष साज सज्जा भी की थी।
विज्ञापन

अधिकतर प्रेमी जोड़ों ने इंदिरा मनोरंजन वन और कम भीड़ भाड़ वाले रेस्टोरेंट का चयन किया। प्रेमी युगलों ने चुपके-चुपके एक दूसरे से प्यार का इजहार किया। वेलेंटाइन डे के लिए बाजार में गुलाब के फूलों, गुलदस्तों, दिल के आकार के गुब्बारों आदि की जमकर बिक्री हुई। सड़कों के किनारे फूलों की दुकानें सजी दिखाई दीं।
बसंत के मौसम में होने वाले वेलेंटाइन डे पर युवाओं में खासा उत्साह दिखाई दिया। लड़के अपनी प्रेमिकाओं से तो लड़कियां प्रेमियों से मिलने को आतुर दिखीं। किसी ने अपने पार्टनर को फूल तो किसी ने कार्ड दिए। उपहारों का आदान-प्रदान रविवार को दिन भर होता रहा।
विज्ञापन

उधर शिवसेना और बजरंग दल कार्यकर्ता दिन भर पार्कों के चक्कर लगाते रहे। एक दो जगह प्रेमी युगल दिखाई दिए तो उन्हें समझा बुझा कर घर भेज दिया। छोटा शहर होने के कारण युवाओं को अपने प्रेमियों से मिलने के लिए स्थान का चयन करने में दिक्कत हुई लेकिन युवाओं ने इसके लिए अपनी राह निकाल ही ली।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें