ईसाई समुदाय ने पूरी श्रद्धा के साथ गुड फ्राइडे मनाया। इस मौके पर गिरजाघरों में सामूहिक प्रार्थनासभाओं का आयोजन किया गया। ईसाई समुदाय के लोगों ने अपने, परिवार और देश में शांति के लिए प्रभु यीशू से प्रार्थना की। कहा कि प्रभु यीशू उन्हें सेवा और सच्चाई के रास्ते पर चलने की ताकत दे।
शहर के दोनों गिरजाघरों में ईसाई समुदाय के लोग इकट्ठा हुए और सामूहिक रूप से प्रार्थना की। कुछ लोगों ने एक दिन का तो कुछ लोगों ने ईस्टर तक के लिए तीन दिन का उपवास रखा। फादर एरिक सुबहान ने बताया कि इसी दिन प्रभु यीशू को क्रूस पर लटकाया गया था। इसलिए इसदिन हम प्रार्थना कर अपने को उनके साथ आत्मसात करते हैं और ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि वह सभी को सद्बुद्धि दे और सभी को नेकी के रास्ते पर चलाए।
बांकेगंज। गुडफ्राइडे श्रद्धा और भक्ति से मनाया गया। इस मौके पर कस्बा और बाबूपुर स्थित बिलवर्स एवं मुफ्ती फौज चर्च में विशेष प्रार्थनासभाओं का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में अनुयाइयों ने उपवास रखकर गिरजाघरों में प्रार्थना की।
प्रार्थनासभा के बाद पास्टर अशोक और विल्सन ने विचार रखे। इस मौके पर राज बहादुर चौधरी, गोदावरी, सोमवती, राजकुमार, अंजू, टिंकू, वंदना शांती देवी, बनवारी लाल, रामप्यारी आदि मौजूद रहे।