फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शस्त्र और शास्त्र के समन्वय का संदेश दिया था भगवान परशुराम ने

विज्ञापन
परशुराम जयंती पर बोलते हुए हरीशंकर शुक्ल व मंच पर मौजूद विधायक।
विज्ञापन
भगवान परशुराम ने उठाए थे अनीति और अत्याचार के विरुद्ध शस्त्र : लोकेंद्र
विज्ञापन

मोहम्मदी। भाजपा कार्यालय पर भगवान परशुराम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता हरिशंकर शुक्ला एडवोकेट ने की।
मुख्य अतिथि विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि भगवान परशुराम ने अनीति और अत्याचार के विरुद्ध शस्त्र उठाए थे। भगवान परशुराम शस्त्र और शास्त्र के बड़े ज्ञाता थे। उन्होंने समाज को शस्त्र और शास्त्र के समन्वय का संदेश दिया था।
कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख महेंद्र बाजपेई, नगर पालिका अध्यक्ष संदीप मल्होत्रा, सुनील बाजपेई रवि शुक्ला, प्रदीप मिश्रा, कमलेश दीक्षित ने अपने विचार रखे। संचालन भाजपा जिला कोषाध्यक्ष अखिलेश त्रिवेदी ने किया। सभी अतिथियों को विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह ने वस्त्र भेंटकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

छोटी देवी मंदिर पर देवरंजन मिश्रा की अगुवाई में परशुराम जयंती पर हवन पूजन किया गया। इस मौके पर भाजपा नगर अध्यक्ष सौरभ गुप्ता, सुशील त्रिवेदी, अंशुल त्रिवेदी, सूरज मिश्रा, अश्वनी शुक्ला, विमल बाजपेई, अतुल बाजपेई, दीपक अग्निहोत्री, मीना देवी, अनंतराम मिश्रा मौजूद रहे।
शस्त्र- शास्त्र के मर्मज्ञ थे भगवान परशुराम
गोला गोकर्णनाथ। लक्ष्मी नगर कॉलोनी में अक्षय तृतीया पर भगवान परशुराम की जयंती मनाई गई। इस मौके पर नगर की प्रतिभाओं को पुरस्कृत किया गया। कृषि संस्थान में आदर्श शिक्षक कल्याण समिति के तत्वावधान में हुए कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल और कार्यक्रम अध्यक्ष कौशल किशोर मिश्र ने भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण कर किया।
मुख्य अतिथि ने कहा कि भगवान परशुराम शस्त्र और शास्त्र के मर्मज्ञ थे। उन्होंने बताया कि दुष्टों के संहार के लिए भगवान विष्णु ने परशुराम के रूप में छठा अवतार लिया। अतिथियों ने नगर और क्षेत्र में समाज सेवा, शिक्षा, प्रशासनिक सेवा, चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं बीएसए शुभम शुक्ल, डॉ. सौरभ दीक्षित, सत्यम अवस्थी, दीपक मिश्रा, दीपक शुक्ला, शुभम अग्निहोत्री, सुमित शुक्ला, शिवम तिवारी, बलराम गुप्ता, बाबूराम मिश्र, डॉ. अमितांशु मिश्र, पीयूष मिश्र, पीयूष मिश्र, मयंक मिश्र, संदीप अवस्थी, केजी त्रिवेदी, मिथिलेश अवस्थी, ज्ञानेंद्र सिंह, श्रीप्रकाश सिंह, डीपी श्रीवास्तव, कौशल किशोर मिश्रा, संजीव दीक्षित, आदर्श जायसवाल, रविंद्र भारद्वाज, वीरेंद्र वर्मा, अरविंद मिश्र, दुर्गा प्रसाद मिश्र, रजनीश गुप्ता आदि को सम्मानित किया।
अमीरनगर। विश्वव्यापी ब्राह्मण एकता महासंघ ने ब्राह्मण सम्मेलन का आयोजन किया, जिसमें भाजपा के जिला कार्यसमिति सदस्य विजय मिश्रा, मोहम्मदी ब्लॉक प्रमुख महेंद्र बाजपेई, मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री विश्वव्यापी ब्राह्मण एकता महासंघ अभिषेक मिश्रा ने भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण कर जन्मदिन मनाया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष आत्मप्रकाश मिश्रा, विकास बाजपेई, अरुण कुमार अवस्थी, रामशरण दीक्षित आदि मौजूद रहे।
परशुराम जयंती पर हुआ सामूहिक यज्ञोपवीत
पलियाकलां। भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर श्रीकुल आश्रम में आयोजित कार्यक्रमों में श्रीरामचरित मानस के अखंड पाठ का समापन हुआ। इसके बाद भजन-कीर्तन एवं महिला संगीत हुआ। इस दौरान बटुकों का नैमिषारण्य से आए विद्वानों ने परंपरा के अनुसार यज्ञोपवीत संस्कार कराया। इसके बाद भंडारा हुआ। शाम को शोभायात्रा निकाली गई, जो श्रीकुल आश्रम से होकर नगर पालिका रोड, माल गोदाम रोड, स्टेशन रोड होते हुए मेला रोड से वापस आश्रम में पहुंचकर समाप्त हुई।
इस दौरान गोविंद माधव मिश्र, रामचंद्र शुक्ला, विश्वकांत त्रिपाठी, विजय बाजपेई, रामू वर्मा, रामनिवास मिश्रा, मुकेश मिश्रा, आलोक मिश्रा, रामू त्रिवेदी, मनोज मिश्र, सोमेश मिश्र, रामू वर्मा, गगन मिश्र, कल्याण जी अग्रवाल, राजेश गुप्ता, प्रेम गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद
भगवान परशुराम की जयंती पर हुआ जनेऊ संस्कार
लखीमपुर खीरी। देवकली स्थित स्वर्गीय श्रीमती चंद्रकला आश्रम एवं संस्कृत विद्यापीठ में अक्षय तृतीया धूमधाम से मनाई गई। भगवान परशुराम की मूर्ति का विधि विधान से पूजन कर 11 ब्राहम्ण युवाओं का यज्ञोपवीत संस्कार हुआ। इसके बाद भंडार हुआ।
आश्रम संचालक प्रमोद दीक्षित ने बताया कि आचार्य सुधीर मिश्रा, वेदपाठी हरिराम मिश्रा आश्रम परिवार के संरक्षक अतुल गुप्ता रामस्वरूप बीडी वाले, रामजी पुरी, उमाशंकर महिंद्रा, बृजेश मिश्रा, आचार्य संजय मिश्रा, सुशील अवस्थी, मोहन बाजपेई, सुरेश अग्रवाल, बृजेश पांडेय, अजीत तिवारी, विजय कुमार पांडेय आदि ने भगवान परशुराम का पूजन कर यज्ञोपवीत संस्कार में ब्रह्मचारियों को भिक्षा देकर भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया है। वहीं रचना पांडेय ने गोदान किया। संवाद
गायत्री मंत्रों का उच्चारण कर मनाया परशुराम जन्मोत्सव
मोहम्मदी। भगवान परशुराम के अवतरण दिवस पर नगर के प्राचीन छोटी देवी मंदिर के शिव मंदिर में 1008 गायत्री मंत्र का जाप हुआ।
ब्राह्मण वेलफेयर फाउंडेशन के संस्थापक देव रंजन मिश्रा ने भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण कर और फल लड्डू आदि अर्पण कर जन्मोत्सव मनाया। 1008 श्री परशुराम गायत्री मंत्रों के उच्चारण के साथ हवन सम्पन्न हुआ।
विज्ञापन

भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव पर आचार्य पंडित सुशील मिश्र द्वारा 1008 आहुति श्रीपरशुराम गायत्री मंत्र, 501 गायत्री मंत्र और 108 महामृत्युंजय मंत्र पढ़कर दी गईं। हवन के बाद उपस्थित लोगों के बीच प्रसाद वितरण किया गया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें