फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: जन्मे भगवान श्रीकृष्ण... घरों-मंदिरों में गूंजे जयकारे

Fri, 04 Sep 2026 11:28 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिले में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाई गई। शहर से लेकर कस्बों तक मंदिरों में विशेष सजावट की गई। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को लेकर दिनभर धार्मिक आयोजनों का सिलसिला चलता रहा। रात में कान्हा के जन्म के साथ मंदिरों में जयकारे गूंज उठे।
विज्ञापन

पुलिस लाइन मंदिर में जन्माष्टमी का मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। भगवान श्रीकृष्ण की मूर्तियों को पंचामृत से स्नान कराकर नए वस्त्र और आभूषणों से सजाया गया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों और आकर्षक झांकियों की प्रस्तुति हुई। एसपी डॉ. ख्याति गर्ग, एएसपी पूर्वी पवन गौतम, पश्चिमी अमित राय सहित जिले के तमाम अधिकारी मौजूद रहे।
सदर कोतवाली परिसर में भी जन्माष्टमी मनाई गई। भक्तों ने भजन-कीर्तन और आरती के साथ कान्हा के जन्म का उत्सव मनाया। इस मौके पर सदर कोतवाल राजेश सिंह समेत समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन

जिला कारागार के मंदिर में भी कृष्ण जन्मोत्सव का आयोजन हुआ। यहां जेल अधीक्षक पीडी सलोनिया समेत आरक्षी मौजूद रहे। वहीं शहर के मुड़िया महंत मंदिर, रामनवमी मंदिर और हरे कृष्णा इस्कॉन मंदिर खीरी के पक्का तालाब मंदिर में आरती, भजन-कीर्तन सहित विभिन्न कार्यक्रम हुए। मंदिरों को फूलों और रंग-बिरंगी रोशनी से आकर्षक ढंग से सजाया गया। मुड़िया महंत मंदिर के महंत पंकज कृष्ण शास्त्री और इस्कॉन मंदिर के संचालक सुनील मुकुंद दास ने बताया कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास का पर्व है। मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर भगवान के दर्शन किए और सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें