फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भक्त के जीवन को धन्य कर देते हैं प्रभु

Sun, 10 May 2015 11:06 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
जो भक्त प्रभु का स्मरण करते हैं, प्रभु उनका जीवन धन्य कर देते हैं। यह बात यहां सुभाष पार्क में श्रीमद्भागवत कथा सुनाते हुए व्यास हरिकृष्ण शास्त्री ने कही।
विज्ञापन

यहां व्यास ने कंसवध, रासलीला और रुक्मिणी विवाह के प्रसंग सुनाने हुए व्यास ने कहा कि कलिकाल में संकीर्तन से ही मानव जीवन का कल्याण हो जाता है। भागवत महापुराण की कथा भाव से या कुभाव से जैसे भी कोई सुनता है या प्रभु का स्मरण करता है। प्रभु उसके जीवन का कल्याण करते हैं। कथा में रोहित शर्मा ने राधिका गोरी से बिरज की छोरी से मैया करा दो मेरा ब्याह भजन गाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कथा में मुख्य रूप से यज्ञमान सुशील कुमार और शशि श्रीवास्तव रहे। इस मौके पर ज्ञानेंद्र शुक्ला, अमित शुक्ला, शशांक यादव, अर्चना श्रीवास्तव, सुशीला, सुनीता शुक्ला, ईश्वरदीन मौर्य, राजकुमार त्रिवेदी और कुलदीप श्रीवास्तव सहित तमाम लोग मौजूद थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें