फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LPG Crisis: लखीमपुर खीरी में गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं की लगी लंबी कतार, तेज धूप में हुए परेशान

Sat, 28 Mar 2026 05:57 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

लखीमपुर खीरी में रसोई गैस की किल्लत से उपभोक्ता परेशान हैं। गैस एजेंसियों पर सुबह से कतार लग रही हैं। रमियाबेहड़ गैस एजेंसी पर शनिवार को तेज धूप में लंबी कतार देखने को मिली। 
विज्ञापन
गैस एजेंसी पर लगी कतार - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी के रमियाबेहड़ में शनिवार को भारत गैस एजेंसी पर एलपीजी सिलिंडर के लिए उपभोक्ताओं की सुबह सात बजे से ही लंबी लाइन लग गई। उपभोक्ताओं के मुताबिक क्षेत्र में गैस सिलिंडर की कालाबाजारी का खेल चल रहा है। 2000 से 2500 रुपये तक की कीमत में चोरी छुपे सिलिंडर को ब्लैक में बेचा जा रहा है। सिलिंडर न मिलने के कारण आम उपभोक्ता परेशान हो रहे हैं। 

विज्ञापन


उपभोक्ता घरों में प्रयोग के लिए एक-एक सिलिंडर के लिए इधर-उधर दौड़ भाग कर रहे हैं। आरोप है कि रमियाबेहड़, ढखेरवा, पढ़ुआ, अभयपुर, तेलियार, कफारा समेत अन्य क्षेत्रों में होटलों पर धड़ल्ले से घरेलू गैस सिलिंडर का उपयोग किया जा रही है। जिस पर जिम्मेदार आंख बंद कर मौन है। भारत गैस एजेंसी के मैनेजर अमित अवस्थी के मुताबिक कंपनी के जो दिशा निर्देश हैं, उसी हिसाब से सिलिंडर का वितरण किया जा रहा है। उधर, जिले के पेट्रोल पंपों पर भी लाइन लग रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें