ब्लाक बांकेगंज की न्याय पंचायत वजीर नगर के मिडिल स्कूल में नाजिया बानो कक्षा आठ की छात्रा है। शनिवार को स्कूल में छात्रा के सम्मान में आयोजित समारोह में प्रधान अध्यापक राजाराम ने कहा कि बच्चों को पढ़ाई के साथ ही खेलकूद में भी हिस्सा लेना चाहिए। एनपीआरसी मुकेश वर्मा बोले, शिक्षा के साथ ही खेलों के जरिए भी बच्चे जीवन में बहुत कुछ हासिल कर सकते हैं। स्कूल के अन्य बच्चों को भी नाजिया से प्रेरणा लेनी चाहिए। छात्रा नाजिया ने अपनी जीत का श्रेय स्कूल की खेल अनुदेशक चित्रा त्रिपाठी को दिया। इस मौके पर नाजिया बानों के पिता फिदा हुसैन, एपीआरसी मुकेश वर्मा, कृष्ण कुमार, प्रधानाध्यापक राजाराम, खेल अनुदेशिका चित्रा त्रिपाठी, पंकज गुप्ता, नीलम चौधरी, अंजली वर्मा सहित विद्यार्थी मौजूद रहे। इसी कड़ी में जनपदीय रैली में प्रतिभाग करने गई छात्रा नाजिया बानो ने लंबी कूद प्रतियोगिता मे प्रथम स्थान हासिल कर स्कूल, गांव सहित माता-पिता का नाम रोशन किया। नाजिया ने 15 फिट लंबी कूद लगाकर जनपद में परचम लहराया।