फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव: खीरी-धौरहरा सीट पर मतदान आज, 23 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे 28.66 लाख मतदाता

Mon, 13 May 2024 12:08 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में आज खीरी और धौरहरा लोकसभा सीट पर मतदान है। दोनों सीटों पर 23 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। उनके भाग्य का फैसला जनपद के 28.66 लाख मतदाता करेंगे। सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान होगा। 
विज्ञापन
पोलिंग बूथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव में खीरी से 11 और धौरहरा लोकसभा सीट से 12 प्रत्याशी सांसद बनने के लिए किस्मत आजमा रहे हैं। राजापुर मंडी परिसर से रविवार को 2890 पोलिंग पार्टियां रवाना की गईं, जो शाम तक बूथों पर पहुंच गईं। सोमवार सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक वोटिंग होगी। मतदान शुरू होने से करीब 90 मिनट पहले मॉकपोल कराया जाएगा।

विज्ञापन


खीरी और धौरहरा सीट पर कुल 28 लाख 66 हजार 653 मतदाता हैं। खीरी लोकसभा सीट की विधानसभा पलिया, निघासन, गोला, लखीमपुर और श्रीनगर के कुल 18 लाख 62, 469 मतदाता और धौरहरा लोकसभा सीट के मोहम्मदी, कस्ता, धौरहरा, हरगांव व महोली के कुल 17 लाख, 13 हजार 971 वोटर हैं। महोली और हरगांव विधानसभा क्षेत्र सीतापुर जिले में हैं। शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान के लिए 24 जोनल और 207 सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं।

खीरी लोकसभा सीट के उम्मीदवार
1- अजय मिश्र टेनी- भाजपा
2- उत्कर्ष वर्मा मधुर- सपा
3- अंशय कालरा- बसपा
4- ओम नाथ सिंह- राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी
5- खंजन-नेताजी सुभाष चंद्र बोस राष्ट्रीय आजाद पार्टी
6- दरबारी लाल चौहान-जनता क्रांति पार्टी
7- पंचशिला आनंद-यूपी रिपब्लिकन पार्टी
8- मुकेश कुमार--राष्ट्रीय विकल्प पार्टी
9- संध्या जयसवाल-परिवर्तन समाज पार्टी
10- नरेश सिंह भदौरिया- निर्दलीय
11- सतेंद्र कुमार मौर्य- निर्दलीय

विज्ञापन

धौरहरा लोकसभा सीट के उम्मीदवार
1- रेखा वर्मा- भाजपा
2- आनंद भदौरिया-सपा
3- श्याम किशोर अवस्थी- बसपा
4- आशुतोष पाठक- आम जनता पार्टी
5- कासिम अली- पीस पार्टी
6- जर्नादन प्रसाद- कम्युनिष्ट पार्टी ऑफ इंडिया
7- राजेश कुमार- पॉलिटिकल जस्टिस पार्टी
8- सकसेन- सरदार पटेल सिद्धांत पार्टी
9- सुदेश कुमार- लोक जन संघर्ष पार्टी
10- राम नरेश- निर्दलीय
11- विजय कुमार तिवारी- निर्दलीय
12- समरेंद्र कुमार- निर्दयीय

आंकड़ों में बूथ और पोलिंग पार्टियां
1638 मतदान केंद्र हैं जिले में
2890 मतदेय स्थल बनाए गए
52 बूथ अति संवेदनशील श्रेणी के हैं
401 संवेदनशील मतदेय स्थल हैं।
09 बूथों को मॉडल बनाया गया है
08 पिंक बूथ बनाए गए 
08 बूथ दिव्यांग प्रबंधित बनाए गए
02 बूथों को यूथ बूथ बनाया गया है
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें