फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभियान चलाकर लोहिया आवासों के लिए होगा चयन

Fri, 24 Apr 2015 07:03 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में वर्ष 2015-16 में 39 समग्र गांवों का चयन किया गया है। प्रशासन ने सर्वेक्षण के आधार पर पात्रों को लोहिया आवास देने के लिए खुली बैठकें करने का निर्देश दिया है। पात्र व्यक्तियों के चयन के लिए डीएम किंजल सिंह ने त्रिस्तरीय अधिकारियों डीडीओ, तहसीलदार और बीडीओ की टीम बना दी है। योजना में आवास के  लिए उन्हीं व्यक्तियों का चयन होना है, जिन्हें वर्ष 2002 में इंदिरा आवास या अन्य आवासीय योजना का लाभ न मिला हो। परियोजना निदेशक डॉ. दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि समग्र गांवों में 36 हजार रुपये से कम आय वाले सभी वर्गों के पात्र व्यक्तियों को लोहिया आवास दिए जाएंगे। शनिवार को संबंधित अधिकारियों की कार्यशाला विकास भवन में बुलाई गई है, जिसमें योजना के क्रियान्वयन को लेकर दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।
विज्ञापन

खुली बैठकों और सत्यापन की तिथियां घोषित
पीडी के मुताबिक पात्र व्यक्तियों के चयन के लिए 27 अप्रैल से लेकर एक मई तक गांवों में खुली बैठकें होंगी। इसके बाद दो मई को प्रचार-प्रसार और सूची चस्पा करने का काम होगा। तीन से लेकर पांच मई तक आपत्तियां ली जाएंगी। इसके बाद छह से नौ मई तक त्रिस्तरीय अधिकारियों की टीम गांवों में पात्र व्यक्तियों का सत्यापन करेंगे। 11 मई की शाम पांच बजे तक पात्र व्यक्तियों के नामों की हार्ड कॉपी और सीडी परियोजना निदेशक को हर हाल में सौंपी जानी है।
पात्रता के लिए तय किए गए मानक
प्रशासन ने आवासीय योजना में समान्य वर्ग, अनुसूचित जाति/जनजाति, अल्पसंख्यक वर्ग के पात्र व्यक्तियों के चयन के लिए मानक तय कर दिया है। पीडी के मुताबिक जिस व्यक्ति को वर्ष 2002 में इंदिरा आवास योजना या अन्य आवासीय योजना का लाभ न मिला हो। पात्र व्यक्ति की आय 36 हजार से कम हो और उसके पास आवास न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन गांवों का हुआ चयन
लखीमपुर ब्लाक-पिपरा करमचंद, मूसेपुर खुर्र्द
नकहा-पल्हनापुर, बढ़ईडीह और कोपा
बेहजम-बनिका, मुड़िया
कुंभी-बगहा, परसपुर
बिजुआ-खुटहा, खंभारा, अलियापुर, पिपरिया भूड़
बांकेगंज-अड़ौला
फूलबेहड़-चौरठिया, बेलहरा, सैदीपुर और पिपरी
पसगवां-कानाखेड़ा, ओदरहा, मूड़ा सवारान, मूड़ा निजाम

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें