मोहम्मदी में सहारा हॉस्पिटल सीज
- फोटो : LAKHIMPUR
मोहम्मदी। कस्बे में नर्सिंग होम खुल रहे हैं। न तो इनमें डिग्रीधारी डॉक्टर हैं और न ही प्रशिक्षित स्टाफ। अवैध रूप से चल रहे अस्पतालों की शिकायत मिलने पर सीएचसी अधीक्षक ने शुक्रवार को दो अस्पतालों में ताला लगा दिया है।
सीएचसी अधीक्षक डॉ. सुरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार को टीम के साथ पुवायां रोड पर सहारा हॉस्पिटल और तालिब अली चौराहे पर श्रीराम जीवन हॉस्पिटल की लगातार शिकायत मिल रही थीं। शुक्रवार को निरीक्षण के दौरान न तो मौके पर रजिस्ट्रेशन प्रपत्र दिखा सके और न ही प्रशिक्षित स्टाफ ही मिला। जबकि इनमें ऑपरेशन से प्रसव होने तक की शिकायतें मिल रही थी। डॉ. सुरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
सीएमओ के निर्देश पर दोनों में ताला डाल दिया गया है। उन्होंने बताया कि सहारा हॉस्पिटल का रजिस्ट्रेशन दूसरी जगह का है, जबकि संचालन दूसरी जगह हो रहा था,। चिकित्सक भी मौजूद नहीं मिले। उधर, अस्पताल संचालक फुरकान का कहना है कि रजिस्ट्रेशन होने के बाद भी कार्रवाई कर दी गई।