फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में लॉकडाउन, प्रवासियों ने शुरू की घर वापसी

विज्ञापन
दिल्ली से एक मिनी बस से लौटे प्रवासी। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। दिल्ली में लॉकडाउन लगने के बाद फिर से प्रवासी अपने घर लौटने लगे हैं। इससे दिल्ली के बस अड्डों पर प्रवासियों की भारी भीड़ होना बताई जा रही है। प्रवासियों को लाने के लिए जिले के गोला डिपो से 12 और लखीमपुर डिपो से दो बसें सोमवार को दिल्ली रवाना की र्गइं।
विज्ञापन

पिछले साल कोरोना के कारण हुए लॉकडाउन का डर अभी प्रवासियों के मन से पूरी तरह गया भी नहीं था कि एक बार फिर से स्थिति बिगड़ने पर दिल्ली सरकार ने एक सप्ताह के लॉक डाउन का एलान कर दिया है। इसके चलते एक बार फिर से प्रवासियों ने अपने घर गांव का रुख कर दिया है। इससे दिल्ली के बस अड्डों पर लोगों की भीड़ इकट्ठा होने लगी है। प्रवासियों की भीड़ को देखते हुए गोला डिपो से 12 और लखीमपुर डिपो से दो बसें दिल्ली भेजी गई हैं। परिचालकों का कहना है कि आनंद विहार और कौशांबी बस अड्डे पर यात्रियों की काफी भीड़ है।
दिल्ली में प्रवासियों की भीड़ होने की सूचना मिली है। इसके लिए करीब डिपो से 12 बसें दिल्ली भेजी गई हैं, जिससे प्रवासियों को उनके घर पहुंचाया जा सके। - सुरेश राठौर, केंद्र प्रभारी गोला डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें