फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: लट्ठौहा में मिली घायल बाघ की लोकेशन, निगरानी जारी

Sun, 25 Jun 2023 01:18 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
लट्ठौहा में निगरानी टीम से जानकारी लेते फील्ड डायरेक्टर
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। दुधवा टाइगर रिजर्व (डीटीआर) के फील्ड निदेशक ललित वर्मा बफर जोन के उत्तर निघासन रेंज के लट्ठौहा गांव पहुंचे। उन्होंने उस इलाके में विचरण कर रहे घायल बाघ की स्थिति के बारे में जानकारी ली। लट्ठौहा के आसपास एक घायल बाघ के विचरण करने का पता चला है। डीटीआर प्रशासन इस घायल बाघ लगातार निगरानी करा रहा है। इसके लिए लट़्ठौहा इलाके में 20 कैमरे लगाए गए हैं।
विज्ञापन

लट्ठौहा इलाके में कुछ दिन पहले यहां एक बाघ मृत पाया गया था। पोस्टमार्टम से पता चला था कि बाघ की मौत आपसी संघर्ष में हुई है। वनाधिकारियों का मानना था कि जब एक बाघ की मौत आपसी संघर्ष में हुई है तो दूसरा बाघ भी निश्चित रूप से घायल हुआ होगा। इसी के चलते घायल बाघ का पता लगाने के लिए घटनास्थल के आसपास बीस कैमरे लगाए गए हैं।
निगरानी के लिए छह-छह सदस्यों की दो टीमें लगाई गई हैं, जो लगातार निगरानी कर रही हैं। कैमरों में घायल बाघ की लोकेशन मिली है। इस घायल बाघ की गतिविधियों पर भी नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन

फील्ड निदेशक ललित वर्मा ने लट्ठौहा जाकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने उत्तर निघासन की वन चौकी में बैठकर लगाए गए कैमरों में ट्रैप हुई तस्वीरों का बारीकी से अध्ययन किया। क्षेत्र में विचरण कर रहे घायल बाघ की स्थिति की जानकारी ली। कहा कि घायल बाघ के इलाज की व्यवस्था जरूरत के मुताबिक की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें