फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: लोड बढ़ा 40%, बिजली व्यवस्था पस्त

Thu, 21 May 2026 11:48 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
तिकुनिया बिजली उपकेंद्र  पर एकत्र व्यापारी। स्रोत : व्यापारी
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिले में भीषण गर्मी के बीच बिजली की खपत अचानक बढ़ने से व्यवस्था चरमरा गई है। पिछले साल की तुलना में इस बार करीब 40 प्रतिशत अतिरिक्त लोड बढ़ गया है।
विज्ञापन

ट्रांसफॉर्मरों और लाइनों पर दबाव बढ़ने से शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक अघोषित कटौती और ट्रिपिंग की समस्या गहरा गई हैं। उपभोक्ताओं को सबसे ज्यादा परेशानी रात में उठानी पड़ रही है। कई क्षेत्रों में लोग बिजली संकट से नाराज होकर पावर हाउसों पर धरना-प्रदर्शन करने लगे हैं।लखीमपुर डिवीजन के अधिशासी अभियंता शैलेंद्र सिंह ने बताया कि पिछले वर्ष डिवीजन में 40 मेगावाट लोड था, जो इस बार बढ़कर 55 मेगावाट से अधिक हो गया है। अधिक लोड के कारण ट्रांसफॉर्मर और लाइनें बार-बार फॉल्ट कर रही हैं।
बुधवार रात उपभोक्ताओं को पांच से सात बार ट्रिपिंग का सामना करना पड़ा, जबकि बृहस्पतिवार को भी कई क्षेत्रों में लंबे समय तक बिजली बाधित रही। गढ़ी उपकेंद्र क्षेत्र में सबसे ज्यादा समस्या सामने आई। बिजली संकट का असर कारोबार पर भी पड़ने लगा है।
विज्ञापन

-
तिकुनिया में पावर हाउस पर धरना
तिकुनिया। ओवरलोडिंग और रोस्टरिंग से नाराज व्यापारी और किसान बुधवार को तिकुनिया पावर हाउस पहुंच गए। उन्होंने विद्युत निगम के खिलाफ नारेबाजी कर धरना दिया। व्यापार मंडल अध्यक्ष दिनेश कंचन ने चेतावनी दी कि शुक्रवार तक व्यवस्था नहीं सुधरी तो शनिवार से उग्र आंदोलन किया जाएगा। अवर अभियंता दिलीप पटेल ने लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन व्यापारी उच्च अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े रहे। बाद में अधीक्षण अभियंता राजीव यादव से वार्ता के बाद धरना समाप्त हुआ। धरने में दिनेश कुनछल, शिशिर गुप्ता, आनंद अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, अशोक रस्तोगी, विवेक जैन, अमित कंछल, सुमित सिंघल, दीपक सिंघल, बॉबी शर्मा, प्रवीण अग्रवाल, काकू अग्रवाल, पदम अग्रवाल और वैभव समेत अन्य मौजूद रहे। संवाद
-
निघासन में फीडर बंद कर प्रदर्शन
रमियाबेहड़। निघासन और रकेहटी कस्बे के व्यापारियों व उपभोक्ताओं ने बिजली कटौती से नाराज होकर निघासन विद्युत उपकेंद्र पर धरना दिया। लोगों ने कुछ देर के लिए सभी फीडर बंद करा दिए और रात में कटौती बंद करने की मांग की। उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि ओवरलोड का हवाला देकर बार-बार बिजली काटी जा रही है। व्यापारियों ने रकेहटी को अलग शहरी फीडर से जोड़ने और नए ट्रांसफॉर्मर लगाने की मांग उठाई। लोगों ने बताया कि रकेहटी को कुछ दिन पहले शहरी लाइन से जोड़ने के बाद फिर ग्रामीण फीडर से जोड़ दिया गया, जिससे मुश्किल से 10 घंटे बिजली मिल पा रही है। धरने के दौरान अधिशासी अभियंता रवींद्र यादव मौके से जाने लगे तो नाराज व्यापारियों ने उन्हें रोक लिया और स्थायी समाधान की मांग की। मौके पर पुलिस बल भी तैनात रहा। धरने में निघासन व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, रकेहटी व्यापार मंडल अध्यक्ष जगतनारायण गुप्ता, संरक्षक अजय गुप्ता, रमेश चंद्र तिवारी समेत बड़ी संख्या में व्यापारी और उपभोक्ता मौजूद रहे। संवाद

ग्रामीण इलाकों में भी बिगड़े हालात
अलीगंज क्षेत्र में ट्रिपिंग, लोकल फॉल्ट और ओवरलोडिंग के चलते ग्रामीणों को 18 घंटे की जगह केवल सात-आठ घंटे बिजली मिल रही है। अमिरतापुर, वसलीपुर नंबर-1 और अलीगंज फीडर प्रभावित हो रहे हैं। उचौलिया क्षेत्र में बुधवार रात नौ बजे से एक बजे तक चार घंटे बिजली गुल रही। इसके बाद आधे घंटे बिजली आने के बाद फिर दो घंटे कटौती हो गई। लगातार ट्रिपिंग और उमस भरी गर्मी से लोग रातभर परेशान रहे।बिजुआ क्षेत्र में भी पिछले 10 दिनों से अघोषित कटौती से लोग परेशान हैं। राष्ट्रीय बजरंग दल के मंडल महामंत्री कमलजीत के नेतृत्व में ग्रामीणों ने अवर अभियंता को ज्ञापन देकर व्यवस्था सुधारने की मांग की। लोगों ने चेतावनी दी कि जल्द सुधार नहीं हुआ तो धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।

तिकुनिया बिजली उपकेंद्र  पर एकत्र व्यापारी। स्रोत : व्यापारी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें