गोला गोकर्णनाथ। चैत्र मास में इन दिनों नगर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। शिव भक्त गंगा घाटों से कांवड़ में जल लाकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर सुख समृद्धि की कामना कर रहे हैं। भगवान शिव का गंगाजल से अभिषेक करने के लिए भक्त कांवड़ लेकर हरिद्वार, फर्रुखाबाद सहित गंगा घाटों से गोला पहुंच रहे हैं। कांवड़िये कंधे पर सजी-धजी कांवड़ रख पैरों में घुंघरू पहने नंगे पांव छम-छम करते शिव मंदिर पहुंच रहे हैं। संवाद