पलिया की जामा मस्जिद के बाहर मौजूद तहसीलदार व सीओ। संवाद
पलियाकलां। शहर सहित आसपास के गांवों में अलविदा की नमाज अकीदत के साथ अदा की गई। लोगों ने मुल्क में शांति और अमन की दुआ मांगी। सुरक्षा को लेकर एसडीएम कार्तिकेय सिंह, तहसीलदार आरती यादव, सीओ यादवेंद्र यादव, कोतवाल विवेक कुमार उपाध्याय आदि शहर में गश्त करते रहे। वहीं, संपूर्णानगर स्थित रजा जामा मस्जिद में अलविदा की नमाज अदा कर कस्बा, क्षेत्र व प्रदेश में आपसी भाईचारा कायम रखने की दुआ की गई। मझगईं की जामा मस्जिद, छब्बापुरवा, नौगवां की जामा मस्जिद, बेलाकलां मस्जिद, गुलरा टांडा, कोठिया, बल्लीपुर व पतिया में नमाज अदा की गई। संवाद