फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साहित्य, अर्पित, अंकुल को मिला गोल्ड मेडल

Thu, 22 Jan 2015 06:31 PM IST
मोहम्मदी
विज्ञापन
विज्ञापन
आठवें एसओएफ इंटरनेशनल मैथ्स ओलंपियाड में कस्बे के टीपीआरएस सीनियर सेकेंड्री स्कूल के साहित्य, अर्पित, अंकुल को गोल्ड मेडल और नोमान खान को सिल्वर तथा गुरसेवक और हर्ष गुप्ता को कांस्य पदक मिला।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य बीसी चौबे ने बताया कि आठवें एसओएफ इंटरनेशनल मैथ्स ओलंपियाड में कक्षा पांच के साहित्य कुशवाहा को विद्यालय में प्रथम रैंक प्राप्त हुई है जबकि राष्ट्रीय स्तर पर 36 वीं और इंटरनेशनल स्तर पर 103 वीं रैंक मिली। कक्षा चार के अर्पित यादव को विद्यालय में प्रथम, राष्ट्रीय स्तर पर 379 वीं और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर 912 वीं रैंक मिली। इसी प्रकार कक्षा छह के अंकुल मिश्रा को विद्यालय में प्रथम, राष्ट्रीय स्तर पर 1022 वीं तथा अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर 3006 वीं रैंक प्राप्त हुई, जिस पर सभी को गोल्ड मेडल तथा प्रमाणपत्र दिया गया।
वहीं नोमान खान को सिल्वर मेडल मिला। उसे राज्य स्तर पर 1292 वीं तथा अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर 3650 वीं रैंक प्राप्त हुई। इसके अलावा छात्र गुरसेवक सिंह और हर्ष गुप्ता को राज्य में 1299 वीं तथा अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर 3660 वीं रैंक प्राप्त हुई जिन्हें कांस्य पदक से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैथ्स ओलंपियाड के द्वितीय चक्र के लिए साहित्य कुशवाहा और अंकुल मिश्रा को चयनित किया गया है।
विद्यालय के एमडी आनंद गुप्ता ने सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए निरंतर आगे बढ़ने को कहा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें