फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा के लिए पात्रों की सूची तैयार

Mon, 07 Sep 2015 06:44 PM IST
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के लिए जिले में पात्रों की सूची करीब-करीब तैयार कर ली गई है। ग्रामीण क्षेत्र में पात्रों के चयन की प्रगति 79.53 के सापेक्ष 61.18 फीसदी है। जबकि शहरी क्षेत्र में 65.00 के सापेक्ष 63.1 फीसदी पात्रों का चयन किया जा चुका है। पात्रों की सूची पब्लिक डोमेंड पर डाल दी गई है। इस पर आपत्तियां लेने के लिए सभी तहसीलों में हेल्प डेस्क स्थापित की गई हैं।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा के लिए पात्रों के चयन का काम करीब छह माह से चल रहा है। पूर्ति विभाग के पास स्टाफ और संसाधनों की कमी के साथ-साथ लोगों में जागरूकता की कमी के चलते काम धीमी गति से हुआ और छह माह में पात्रों की सूची तैयार हो पाई। जिला पूर्ति अधिकारी डॉ. राकेश तिवारी ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में कुल 1229 राशन की दुकानें हैं इनमें से 1149 दुकानों की पात्रता सूची तैयार कर ली गई है। बाकी 80 दुकानों के कार्डधारकों की पात्रता सूची तैयार की जा रही है। ग्रामीण क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा के लिए 79.53 फीसदी पात्रों का चयन किया जाना था। इनमें से 61.18 फीसदी पात्रों का चयन किया जा चुका है।
इसी तरह शहरी क्षेत्र में कुल 149 राशन की दुकानें हैं। इन सभी दुकानों से संबद्घ उपभोक्ताओं में से पात्रों की सूची तैयार कर ली गई है। शहरी क्षेत्र में कुल उपभोक्ताओं में खाद्य सुरक्षा के लिए 65 फीसदी गृहस्थियों का चयन किया जाना है। इनमें से 63.01 फीसदी पात्रों का चयन कर लिया गया है।
विज्ञापन

डीएसओ ने बताया कि तैयार पात्रों की सूची पब्लिक डोमेंड पर डाल दी गई है। यदि कोई उपभोक्ता पात्र होते हुए खाद्य सुरक्षा अधिनियम की पात्रता सूची में शामिल नहीं हुआ है तो वह प्रमाण सहित अपनी आपत्ति दाखिल कर सकता है। आपत्तियां लेने के लिए सभी तहसीलों में हेल्प डेस्क स्थापित की गई हैं।
जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि खाद्य सुरक्षा अधिनियम लागू होने के बाद पात्रों की सूची में शामिल लोगों को मोटा आनाज जैसे ज्वार, बाजरा, मक्का आदि एक रुपया प्रति किलो, गेहूं दो रुपया प्रति किलो और चावल तीन रुपया प्रति किलो की दर से मिलेगा। यह अनाज पांच किलो प्रति यूनिट के हिसाब से दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें