फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब की दुकानों में फिर होगा इजाफा

Wed, 21 Jan 2015 05:36 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद में शराब दुकानों का व्यवस्थापन प्रक्रिया जल्द आरंभ होने वाली है। वित्तीय वर्ष 2015-16 के लिए मौजूदा संचालित दुकानों का रिन्यूवल किया जाएगा। जबकि आबकारी विभाग ने डिमांड को देखते हुए विभिन्न स्थानों पर सात नई शराब दुकान खोले जाने का प्रस्ताव शासन को दिया है, जिसमें छह बियर और एक देशी शराब दुकान शामिल हैं। अंग्रेजी और बियर की लाइसेंस फीस में इस बार 15 फीसदी बढ़ोतरी की गई है, जिससे इनके दाम बढ़ना तय है। वहीं देशी शराब के रेट बढ़ गए हैं।
विज्ञापन

जनपद में शराब का बड़ा कारोबार फैला हुआ है, जिससे सरकार को प्रतिवर्ष भारी राजस्व प्राप्त होता है। इस बात अंदाजा लगाया जा सकता है कि वित्त वर्ष 2014-15 में खीरी से 123.79 करोड़ राजस्व प्राप्ति का लक्ष्य है। इसके सापेक्ष अप्रैल से दिसंबर 2014 तक आबकारी विभाग ने 66.30 करोड़ राजस्व अर्जित कर लिया है। अभी वित्तीय वर्ष की समाप्ति में करीब ढाई माह अवशेष है, लेकिन विभाग ने इस बार पहले से ही शराब दुकानों के व्यवस्थापन की तैयारी कर ली है। जनपद में इस समय 403 शराब दुकानें और सात माडल शॉप/बार संचालित हैं। खास बात यह है कि प्रति वर्ष शराब दुकानों की संख्या में इजाफा हो रहा है। आबकारी विभाग ने कुछ और स्थानों को चिह्नित किया है, जिनमें नई शराब दुकानें खुलेंगी। 23 जनवरी से व्यवस्थापन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी, जिसके पहले चरण में दुकानों का रिन्यूवल किया जाएगा। दूसरे और तीसरे चरण में लाटरी सिस्टम से दुकानें एलाट की जाएंगी।
प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी डीपी तिवारी ने बताया कि शराब दुकानों के व्यवस्थापन की तैयारी चल रही है। 23 जनवरी से प्रक्रिया आरंभ हो जाएगी। जिन दुकानों का रिन्यूवल नहीं होगा उनका और नई दुकानों का व्यवस्थापन लाटरी सिस्टम से किया जाएगा।
विज्ञापन

इन सर्किलों में खुलेंगी नई दुकानें
मोहम्मदी सर्किल में एक देशी शराब और एक बियर दुकान खुलेगी। पलिया सर्किल में एक बियर, लखीमपुर सर्किल में दो ओर निघासन सर्किल में दो नई बियर दुकानें खोली जाएंगी।
शौकीनों की जेब हल्की करने की तैयारी
अन्य प्रदेशों की अपेक्षा उत्तर प्रदेश में पहले से ही शराब महंगी है, जिससे जनपद में हरियाणा और चंडीगढ़ से शराब तस्करी के मामले पकड़े जा चुके हैं। इस बार भी सरकार ने शराब के दामों में भारी इजाफा करते हुए पालिसी बनाई है। आबकारी विभाग के मुताबिक 71 रुपये का बिकने वाला 200 मिली का देशी पौवा अप्रैल से 77 रुपये में बिकेगा। जबकि 180 मिली के पौवा पर भी पांच रुपये की बढ़ोतरी की गई है। वहीं अंग्रेजी और बियर की लाइसेंस फीस में 15 फीसदी की वृद्धि की गई है, जिससे इसकी भी एमआरपी बढ़ना तय है।
विज्ञापन

फैक्ट फाइल
जिले में कुल शराब दुकानें    403
देशी शराब की दुकानें         253
विदेशी शराब की दुकानें        90
बियर की दुकानें                60
मॉडल शाप                      2
बार                              5
भांग की दुकानें                  18

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें