फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: खाद वितरण पर लिमिट तय, एक हेक्टेयर में सात यूरिया व पांच डीएपी

Sun, 26 Apr 2026 12:42 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जनपद में पेट्रोल-डीजल की समस्या के बीच अब खाद वितरण को लेकर भी नया आदेश जारी किया गया है। खेती में रासायनिक खाद के अंधाधुंध प्रयोग, स्टॉकिंग और कालाबाजारी रोकने के लिए लिमिट तय की गई है।
विज्ञापन

नए आदेश के अनुसार, किसानों को प्रति हेक्टेयर एक सीजन में सात बोरी यूरिया और पांच बोरी डीएपी दी जाएगी। शासन के निर्देश पर यह व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है।
खरीफ सीजन शुरू होते ही खाद की मांग बढ़ने लगती है। हालांकि, अब तक जनपद में पर्याप्त उपलब्धता और लिमिट तय होने के कारण किल्लत की स्थिति सामने नहीं आई है। पीक सीजन में मांग बढ़ने पर अक्सर हंगामे की स्थिति बनती रही है, जिसे देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

विभागीय अधिकारियों के अनुसार, पिछले सीजन में कई किसान आवश्यकता से अधिक खाद खरीदकर स्टॉक कर लेते थे, जिससे अन्य किसानों को परेशानी होती थी। साथ ही अधिक मात्रा में खाद का उपयोग फसल के लिए नुकसानदायक होता है। कुछ मामलों में कालाबाजारी की शिकायतें भी सामने आती रही हैं।
-
जिले में खाद की वितरण व्यवस्था पर एक नजर
खाद लक्ष्य अब तक मिली वितरण बचा स्टॉक
यूरिया 152512 32814 10436 22378
डीएपी 16127 6094 1572 4522
एमओपी 8106 1868 292 1572
एनपीके 14078 19956 2453 17503
एस फास्फेट-28227 22199 3931 18263
डीएपी, एनपीके 30205 26050 3797 22025
-
अब एक हेक्टेयर में सात बोरी यूरिया व पांच बोरी डीएपी दी जाएगी। बिना खसरा-खतौनी किसी भी खाद नहीं दी जाएगी। खाद का वितरण बायोमीट्रिक से किया जाएगा, ताकि गड़बड़ी की आशंका न रहे।
विज्ञापन

-सूर्य प्रताप सिंह, जिला कृषि अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें