बिझौली के निकटवर्ती लखैया फार्म स्थित गुरुद्वारे में रविवार को गुरु गोविंद सिंह का प्रकाश उत्सव धूमधाम से मनाया गया। सुबह से ही जत्थेदारों ने शबद कीर्तन किया।
प्रकाशोत्सव पर प्रभात फेरी निकालकर गुरुगोविंद सिंह के कार्यों का बखान किया गया। कथावाचक नरेंद्र सिंह, कवि जसवीर सिंह कुलजीत, रंजीत सिंह, लखवीर सिंह, ज्ञानी मलकियत सिंह, अजीत सिंह ने पाठ कराया। आयोजक मलकियत सिंह, सर्वजीत सिंह, जोगिंदर सिंह, काले सिंह, सतनाम सिंह, जगतार सिंह, सुषमा सांगा, बाबी रणवीर सिंह( गोरखे), अकबिंदर कौर, सरप्रीत, सरनजीत सिंह जोध, परविंदर सिंह, बलविंदर सिंह, चरनजीत सिंह आदि ने लंगर छका।