तेज धूप से बचने के लिए मुंह पर कपड़ा बांधकर जाते लोग। संवाद
लखीमपुर खीरी। उमस भरी गर्मी में सब बेहाल हैं। मौसम विभाग के लखनऊ केंद्र के अनुसार, सोमवार, मंगलवार को गर्जना के साथ हल्की बारिश के आसार बन रहे हैं। इसके साथ 26, 27 और 28 जून को जनपद में भारी बारिश के आसार जताए गए हैं। मौसम विभाग ने बताया कि तीन दिनों की बारिश के बाद गर्मी से राहत मिलेगी।
रिपोर्ट के मुताबिक, रविवार को जनपद का अधिकतम 37 और न्यूनतम 27 रिकॉर्ड किया गया। शनिवार की अपेक्षा रविवार को उमस ज्यादा रही, जिसकी वजह से लोगों का हाल बेहाल रहा। उमस की वजह से लोगों को दिन में चैन न ही रात के समय। गर्मी में बीमार होने वालों की संख्या बढ़ी है। सरकारी हो चाहे निजी अस्पताल मरीजों से भरे पड़े है। गर्मी की मार सबसे ज्यादा छोटे बच्चों पर पड़ रही है। बच्चे जल्दी-जल्दी बीमार हो रहे हैं।