फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: मंडल मंत्री की रिपोर्ट नहीं लिखी तो भाजपाइयों ने थाने के सामने दिया धरना

विज्ञापन
मैलानी में थाने के सामने धरने पर बैठे भाजपाई
विज्ञापन
मैलानी। भाजपा की मंडल मंत्री की रिपोर्ट नहीं लिखे जाने से गुस्साए भाजपा कार्यकर्ताओं ने चेयरमैन पति और महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष के नेतृत्व में रविवार को थाने के सामने धरना देकर प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी की। दो घंटे बाद एफआईआर दर्ज होने के बाद ही भाजपाइयों ने प्रदर्शन समाप्त किया।
विज्ञापन

भाजपा की मंडल मंत्री आसमां बानो के मुताबिक, सरकारी भूमि पर कब्जे की शिकायत पर कब्रिस्तान के पास रहने वाले कुछ लोगों ने 21 जून को उन्हें और उनके पुत्र को पीटा था। आरोप है कि तहरीर देने के बावजूद पुलिस उनकी रिपोर्ट नहीं लिख रही है। इससे क्षुब्ध होकर नगर पंचायत की भाजपा की चेयरमैन कीर्ति माहेश्वरी के पति भवानी शंकर माहेश्वरी, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष गुरमीत कौर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने रविवार को साढ़े ग्यारह बजे थाने के सामने धरना शुरू कर दिया।
सूचा पर पहुंचे सीओ अजेंद्र ने भाजपाइयों को समझाने का प्रयास किया। इसके बाद भवानी शंकर माहेश्वरी, गुरमीत कौर आदि के साथ कार्यालय पहुंचकर वार्ता शुरू की, लेकिन बात न बनने पर ये लोग फिर वापस आकर धरने पर बैठ गए। दोबारा फिर सीओ ने समझा-बुझाकर वार्ता की और एफआईआर दर्ज कराने की बात कही, तब जाकर करीब दो घंटे बाद धरना समाप्त हुआ।
विज्ञापन

तहरीर के आधार पर वार्ड नंबर आठ निवासी एजाज खां, बादल खां, अनस खां, काजल खां, परवेज खां, आरिफ खां के खिलाफ धारा 147, 323, 504, 447, 506 के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

एफआईआर के बावजूद नहीं हुए संतुष्ट
मैलानी। नामजद एफआईआर दर्ज होने के बावजूद वादी और भाजपा कार्यकर्ता संतुष्ट नहीं हैं। वादी और कार्यकर्ताओं का कहना है कि नामजदों के मददगार एक व्यक्ति का नाम भी तहरीर में था, लेकिन उसे नामजद नहीं किया है। इस पर सीओ ने कहा कि जांच के दौरान जो भी नाम प्रकाश में आएगा, शामिल कर लिया जाएगा। इसको लेकर काफी देर कार्यकर्ताओं और सीओ के बीच बातचीत चलती रही। विवेचना में नाम शामिल करने के आश्वासन पर भाजपाई थाने से वापस लौट गए।

चेयरमैन ने सीओ को ज्ञापन देकर उठाई कार्रवाई की मांग
चेयरमैन ने सीओ को एक ज्ञापन दिया। जिसमें लिखा कि प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार और हल्का दरोगा एके तिवारी ने घटना वाले दिन पीड़िता आसमां बानो की बात सुनने के बजाए उनके साथ अभद्रता की थी। उन्होंने दोनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

मैलानी में थाने के सामने धरने पर बैठे भाजपाई

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें