फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिर कब मिलेगी 24 घंटे बिजली

Sun, 08 Mar 2015 06:55 PM IST
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला अस्पताल और महिला अस्पताल को 24 घंटा बिजली सप्लाई मुहैया कराने संबंधी शासन के दो वर्ष पुराने निर्देश पर अब तक अमल नहीं किया गया है। 132 केवी छाउछ उपकेंद्र से पांच से छह किलोमीटर दूर जिला अस्पताल तक अंडरग्राउंड केबल बिछाने और बसवार बनाने का काम पूरा कर लिया गया है, लेकिन एक अदद बिजली पोल न लग पाने के कारण सिस्टम को नहीं जोड़ा जा रहा है। एक बिजली अधिकारी के मुताबिक इस पोल लगाकर 33 केवी लाइन बिछाई जानी है। जिसके बाद ही जिला और महिला अस्पताल को 24 घंटे बिजली मिल सकेगी।
विज्ञापन

पिछले दिनों जिला अस्पताल में बिजली सप्लाई में बाधा उत्पन्न होने पर डीएम किंजल सिंह ने वन विभाग के अधिकारियों को जल्द पेड़ों को काटने के लिए परमिट जारी करने का निर्देश दिया था। जिसके बाद पेड़ों को काटकर लकड़ी हटाने का काम पूरा कर लिया गया है, लेकिन पोल लगाकर बिजली लाइन बिछाने को लेकर लापरवाही बरती जा रही है। जिसकी वजह से तमाम निर्देशों के बावजूद अभी तक जिला और महिला अस्पताल को चौबीस घंटे बिजली सप्लाई नहीं मिल पा रही है। वहीं एक बिजली अधिकारी का कहना है कि जिला अस्पताल में जिस जगह पर पोल लगाकर लाइन बिछाई जानी है, उस जगह को लेकर कोई विवाद है, जिसके कारण पोल खड़ा करने में दिक्कत आ रही है। हालांकि नई बस्ती के जेई मनोज पुष्कर का कहना है कि जिला अस्पताल को बिजली मुहैया कराने का काम आखिरी चरण है। उम्मीद है जल्द ही जिला और महिला अस्पताल को 24 घंटे बिजली मिलने लगेगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें